Airtel ने की Google के साथ पार्टनरशिप, अब आएगा JioPhone से भी सस्ता Android फोन!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/01/google-airtel.jpg

Reliance Jio ने पिछले साल AGM के दौरान अपने नए फोन Jio Phone Next को पेश किया था जो कि गूगल के साथ मिलकर बनाया गया है। इसके लिए जियो और गूगल के बीच एक डील हुई थी। वहीं, एयरटेल भी जियो के नक्शे कदम पर चलते हुए गूगल के साथ एक रणनीतिक साझेदारी के तहत हाथ मिलाया है। इस साझेदार का ऐलान Google की ओर से किया गया है। Google ने बताया कि वह भारती एयरटेल में 1 अरब डॉलर यानी करीब 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। वहीं, बताया जा रहा है कि गूगल यह निवेश गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के हिस्से के तौर पर कर रही है।

Airtel-Google बनाएंगी सस्ता स्मार्टफोन

इस साझेदारी के तहत भारत के लोगों को सस्ते स्मार्टफोन और अन्य एंड्रॉयड डिवाइस उपलब्ध कराए जाएंगे। इतना ही नहीं दोनों कंपनियां मिलकर 5जी और अन्य अत्याधुनिक तकनीकों को ध्यान में रखते हुए भारत के लिए खास नेटवर्क डोमेन तैयार करेंगी। वहीं, एयरटेल के अनुसार गूगल के साथ साझेदारी के बाद सभी प्राइस रेंज में मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, साथ ही दोनों कंपनियों के बीच 5जी नेटवर्क को लेकर समझौते के तहत मिलकर काम किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: 28 ​नहीं 30 दिन का होगा प्लान, TRAI ने सुनी यूजर्स की मांग

एक अरब डॉलर का निवेश

गौरतलब है कि इस साझेदारी के तहत गूगल ने भारती एयरटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। इसमें 70 करोड़ डॉलर यानी 5,224 करोड़ रुपए का इक्विटी निवेश भी है। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि गूगल यह निवेश गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के हिस्से के तौर किया जा रहा है।

काफी समय से देखा जा रहा है कि Google पिछले कुछ वर्षों से भारतीय बाजार में निवेश कर रही है। वहीं, भारत के बढ़ते बाजार को देखते हुए गूगल भारत में अधिक से अधिक निवेश करना चाहती है। हालांकि, मार्केट के कुछ लोगों का मानना है कि इस निवेश से टेलीकॉम सेक्टर में कोई खास या बड़ा बदलाव नहीं आएगा। इसे भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: एक साथ देखें 84 दिन के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, जानें किसमें मिलेगा आपको ज्यादा फायदा

लेटेस्ट वीडियो

Jio-Google

बता दें कि गूगल का यह भारत में किसी टेलिकॉम कंपनी के साथ दूसरी साझेदारी है। इससे पहले कंपनी ने Mukesh Ambani की रिलायंस जियो में 7.73 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। साथ ही दोनों कंपनियों ने सस्ता फोन JioPhone Next मिलकर पेश किया था।