
सैमसंग और हुवावे ने इस साल फरवरी में बर्सिलोना में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। वहीं, अब दूसरी कंपनियां भी इस रेस में शामिल होने लगी हैं। इसी को देखते हुए बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल भी इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहता। कुछ समय पहले इस बात की जानकारी सामने आई थी कि कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन को पेश करेगी। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि गूगल ने हाल ही में फोल्ड होने वाले फोन का पेटेंट करवाया है।
बता दें कि पेटेंटली मोबाइल पर सबसे पहले इस पेटेंट को स्पॉट किया गया है। फोल्डेबल फोन डिजाइन की कुछ तस्वीरों से अंदाजा लग रहा है कि यह किस तरह फोल्ड होगा। गूगल के अलावा मोटोरोला और शाओमी भी इस रेस में हैं। साथ ही और भी कई कंपनियां हैं जो इस नई टेक्नोलॉजी के साथ अपने फोन को पेश करना चाहती है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग ला रहा गजब का फोल्डेबल फोन, हाथ में घड़ी की तरह पहना जा सकेगा यह हैंडसेट

अगर बात करें गूगल के फोल्डेबल फोन की तो पेटेंट की तस्वीर देखने पर यह मोटोरोला के अपकमिंग फोल्डेबल फोन मोटो रेजर जैसा लगता है। इसके अलावा सैमसंग के गैलेक्सी फोल्ड की तरह ही इसमें भी स्क्रीन अंदर की ओर फोल्ड हो सकती है। हालांकि, अब तक गूगल की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि कंपनी अपने फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है या नहीं। हम इस बात की जानकारी सिर्फ लीक्स और सामने आ रहे पेटेंट से लगा रहे हैं।

गूगल के फोल्डेबल फोन की टक्कर सैमसंग के फोल्ड स्मार्टफोन से होगी। अगर बात करें सैमसंग फोल्ड की तो इसमें 7.3-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसे फोल्ड करके एक छोटे टैबलट में बदला जा सकता है, जिसकी बाहर की स्क्रीन 4.6-इंच होगी। वहीं, गैलेक्सी फोल्ड एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित सैमसंग के नए वनयूआई इंटरफेस पर काम करता है।
इस फोन में 6 कैमरे हैं। रियर पैनल पर तीन कैमरा दिया गया है। इसमें मेन सेंसर 16एमपी का है तो अल्ट्रा वाइड सपोर्ट करता है और यह एफ/2.2 अपच्रर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 12एमपी का है जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, ओआईएस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। यह एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 तक का शूट करता है। वहीं तीसरा सेंसर टलीफोटो है। इसमें 2एक्स ऑटिकल जूम सपोर्ट है। इसे भी पढ़ें: एमडब्ल्यूसी 2019: सैमसंग से भी शानदार फोल्डेबल फोन लाया हुआवई, कुछ सेकेंड में होगा चार्ज
वहीं फोल्ड के अंदर भी 10एमपी का एक कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 आता है। इसके साथ ही आपको सेल्फी के लिए फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन सेंसर 10एमपी का है जो एफ2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं आरजीबी सेंसर है जो डेफ्थ सेंसिंग के लिए है और यह एफ/1.9 अपर्चर वाला है।



















