Google Pixel 10 सीरीज के मॉडल नंबर GSMA डेटाबेस पर स्पॉट, जानें डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • Pixel 10 सीरीज में संभवतः चार मॉडल Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold आ सकते हैं।
  • कथित तौर पर चार डिवाइस से जुड़े छह मॉडल नंबर सामने आए हैं।
  • Pixel 10 सीरीज को 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है।

अगस्त 2024 में Google Pixel 9 सीरीज के लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही Google Pixel 10 सीरीज के बारे में इंटरनेट पर कोडनेम से लेकर कुछ हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन तक लीक होने लगे हैं। Google Pixel 10 सीरीज के अगले मॉडल को अब कथित तौर पर GSMA डेटाबेस में लिस्ट किया गया है, जिससे आने वाले डिवाइस के मॉडल नंबर का पता चलता है।

Google Pixel 10 सीरीज GSMA लिस्टिंग

  • पहले लीक के आधार पर Google Pixel 10 सीरीज में अपने पिछले मॉडल की तरह ही चार स्मार्टफोन शामिल होने की उम्मीद है। जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल होंगे।
  • स्मार्टप्रिक्स का दावा है कि उसने इन चारों डिवाइस को GSMA के डेटाबेस पर देखा है।
  • स्मार्टप्रिक्स के अनुसार Google Pixel 10 सीरीज के मॉडल नंबर नीचे लिस्ट किए गए हैं। हम यह नहीं कह सकते कि वेबसाइट ने मॉडल नंबर को नाम से कैसे जोड़ा है, क्योंकि लिस्टिंग में मोनिकर्स की पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए इस लीक को पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता है।
    • Google Pixel 10: GLBW0 and GL066.
    • Google Pixel 10 Pro: G4QUR and GNF45.
    • Google Pixel 10 Pro XL: GUL82.
    • Google Pixel 10 Pro Fold: GU0NP.

Google Pixel 10 सीरीज के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं:

Google Pixel 10 सीरीज की स्पेसिफिकेशंस अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इस बारे में जानकारी मिल सकती है। हालांकि, हमें यह पता है कि Pixel 10 सीरीज Google के Tensor G5 SoC से लैस हो सकती है। यह प्रोसेसर कथित तौर पर TSMC द्वारा बनाया जा सकता है। जो उनके 3nm प्रोसेस नोड पर आधारित होगा। इसका क्या फर्क पड़ेगा? TSMC को पावरफुल और कुशल चिपसेट बनाने के लिए जाना जाता है, जिनमें अच्छा हीट मैनेजमेंट होता है। बता दें कि Google पहले Samsung की फाउंड्री का उपयोग करके Tensor चिपसेट बना रहा था।

Google Pixel 10 सीरीज 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगी। जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें कि Pixel 9 सीरीज केवल 4K 30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग को ही सपोर्ट करती है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यह Photos ऐप के लिए Generative AI-आधारित Intuitive Video Editing को सपोर्ट करेगा जो शायद Magic Eraser के समान एक फीचर हो सकता है, लेकिन यह फोटोज के लिए नहीं बल्कि वीडियो के लिए होगा।

Google Pixel 10 सीरीज इस साल के दूसरे हाफ में लॉन्च हो सकती है। जबकि कीमत की जानकारी अभी नहीं है। अगर पूर्व में आई Pixel 9 सीरीज की बार करें तो इसकी शुरुआत ₹74,999 से हुई थी बेस Pixel 9 के लिए और Pixel 9 Pro XL के लिए ₹1,39,999 तक गई थी। वहीं, Pixel 9 Pro Fold की कीमत ₹1,72,999 थी। Pixel 10 सीरीज की कीमत भी समान रहने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here