Google Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को होगी लॉन्च, Pixel Glow फीचर से मिलेगा नया एक्सपीरियंस

Join Us icon

Google ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। पिछले कुछ हफ्तों से Pixel 11 Series के डिजाइन, कलर ऑप्शन और नए Pixel Glow फीचर को लेकर लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं, अब कंपनी ने पहला आधिकारिक टीजर जारी करते हुए न सिर्फ Pixel 11 सीरीज के नाम की पुष्टि की है। बल्कि नए हार्डवेयर फीचर Pixel Glow की भी पहली झलक पेश की है। Google की यह नई फ्लैगशिप सीरीज 12 अगस्त को आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट में लॉन्च होगी। इस इवेंट के बाद प्री-बुकिंग भी शुरू की जाएगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 सीरीज टीजर

Google Store पर जारी किए गए टीजर में गोल्ड कलर में Pixel 11 Pro की झलक दिखाई गई है। इसके साथ ही कंपनी ने पहली बार Pixel Glow फीचर को भी ऑफिशियल तौर पर दर्शाया है। यह फीचर फोन के रियर कैमरा बार में इंटीग्रेटेड एक सर्कुलर लाइट के रूप में दिया गया है। जो अलग-अलग रंगों में ग्लो करते हुए नोटिफिकेशन और अन्य अलर्ट की जानकारी देगा।

Pixel Glow को Google का नोटिफिकेशन लाइट वाला नया एक्सपीरियंस माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब फोन स्क्रीन की तरफ से नीचे रखा होगा, तब यह फीचर अलग-अलग रंगों और लाइट इफेक्ट्स के जरिए यूजर को जरूरी नोटिफिकेशन की जानकारी प्रदान करेगा। हालांकि, Google ने अभी इसके सभी फीचर्स और कस्टमाइजेशन विकल्पों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

Gemini AI के साथ मिलेंगे नए सॉफ्टवेयर फीचर्स

Made by Google इवेंट में केवल नए Pixel स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि Gemini AI से जुड़े नए सॉफ्टवेयर फीचर्स की भी घोषणा हो सकती है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि नए AI-पावर्ड एक्सपीरियंस Pixel 11 सीरीज के साथ पेश किए जाएंगे।

लॉन्च, प्री-ऑर्डर और ऑफर्स

Google का Made by Google इवेंट 12 अगस्त को अमेरिकी समयानुसार शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार 13 अगस्त सुबह 3:30 बजे) शुरू होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि इवेंट के बाद Google Pixel 11 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे।

अमेरिका में Google Store की मार्केटिंग ईमेल के लिए 7 अगस्त तक साइन-अप करने वाले ग्राहकों को प्रमोशनल डिस्काउंट कोड मिलेगा। वहीं, भारत में कंपनी डिस्काउंट कोड की जगह Pixel Buds या Pixel Watch पर बंडल ऑफर दे रही है। इसके लिए यूजर की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और उसके पास भारत का शिपिंग एड्रेस होना जरूरी है।

Pixel 11 फीचर्स संभावित

अब तक आए लीक्स के अनुसार, Pixel 11 सीरीज में 2nm Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिससे परफॉरमेंस, Gemini AI और कैमरा पहले से ज्यादा बेहतर अनुभव देगा। माना जा रहा है कि नए चिपसेट से आगामी फ्लैगशिप फोंस को Apple और Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोंस से टक्कर मिलेगी।

हालांकि, असल मुकाबला और भी स्पेसिफिकेशंस आने के बाद ही पता चल पाएगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here