Google Pixel 11a लीक, Tensor G6 चिप, 120Hz डिस्प्ले और नए कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Google ने पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त को पेश करने का ऐलान कर दिया है। इसी बीच किफायती Pixel A-series का नया स्मार्टफोन Google Pixel 11a आने की भी खबर है। हालांकि ब्रांड ने इसका ऐलान नहीं किया है, इससे पहले ही फोन से जुड़ी अहम जानकारियां ऑनलाइन लीक हो गई हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 11a में नया Tensor G6 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले, बेहतर कनेक्टिविटी और नया फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। आइए, आगे इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11a स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार, Google Pixel 11a का कोडनेम Formosan है और इसमें कंपनी का नया Tensor G6 चिपसेट मिल सकता है। जिसका इंटरनल कोडनेम Malibu बताया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan M3 चिप लगाई जा सकती है

बताया गया है कि इस बार Google अपने A-सीरीज फोन में Samsung के Exynos मॉडेम की जगह MediaTek M90 मॉडेम का उपयोग कर सकता है। माना जा रहा है कि इससे नेटवर्क कनेक्टिविटी, बैटरी एफिशिएंसी और हीट मैनेजमेंट में पहले के मुकाबले बेहतर अनुभव मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 11a में 6.3-इंच का डिस्प्ले लगाया जा सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1080 × 2424 पिक्सल हो सकता है। स्क्रीन 60Hz से 120Hz तक के वैरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। वहीं, HDR मोड में इसकी ब्राइटनेस 2,250 निट्स तक और पीक ब्राइटनेस 3,350 निट्स तक पहुंच सकती है।

Google Pixel 11a फोन में 8GB RAM और 4,870mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें नया फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जिसका इंटरनल नेम “dokkaebi” बताया गया है। इससे इमेज क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है।

डिजाइन की बात करें तो आगामी Google Pixel 11a को चार नए रंगों में पेश किया जा सकता है। इनमें Obsidian (Black), Olive (Green), Frost (Purple) और Fog (Silver) शामिल हैं। ये कलर ऑप्शन Google की हालिया नेचर-इंस्पायर्ड डिजाइन लैंग्वेज से लिए गए हो सकते हैं।

कब हो सकता है पेश 

फिलहाल Google ने Pixel 11a को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी लॉन्चिंग आने वाले कुछ महीनों में हो सकती है।

अगर सामने आई जानकारियां सही साबित होती हैं, तो Google Pixel 11a अपने नए Tensor G6 प्रोसेसर, बेहतर कनेक्टिविटी, AI फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ मिड-रेंज Android स्मार्टफोन सेगमेंट में हर बार की तरह बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप गूगल का नया फोन लेने की सोच रहे हैं जिसका प्राइस कम हो तो इसके लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here