
सैमसंग गैलेक्सी नोट8 और एप्पल आईफोन 8 तो सबने देख ही लिया है, और अब बारी है इस साल के अगले सबसे बेहतरीन और खास माने जाने गूगल पिक्सल 2 की। टेक कंपनी गूगल की ओर से आज लंबे इंतजार और अनेंको चर्चाओं के बाद पिक्सल सीरीज़ के नेक्स्ट जेनेरेशन स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया जा रहा है। गूगल की ओर से आज पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि इस नए हाईएंड स्मार्टफोन का आगाज़ सेन फ्रांसिस्को में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा लेकिन आप घर बैठे इस बड़े ईवेंट का साक्षी बन सकते है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 रिव्यू: ग्रेट नोट और कैमरे की बराबरी करना है मुश्किल
गूगल की ओर से आज पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन के साथ ही अन्य गूगल डिवाईस लॉन्च किए जा सकते हैं तथा साथ ही कंपनी इस ईवेंट में कुछ बड़ी व अहम घोषणाएं भी कर सकती है। कंपनी की ओर से इस ईवेंट को सेन फ्रांसिस्को में आयोजित किया गया है। सेन फ्रांसिस्को में यह फोन आज यानि 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जा रहा है। फोन लॉन्च का समय पैसेफिक टाईम के अनुसार सुबह 9 बजे रखा गया है, जो भारतीय समयनुसार रात के तकरीबन 9:30 बजे होगा।
इस नए फोन के लॉन्च को हमारी वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। वहीं दूसरी गूगल की ओर से इस ईवेंट को कंपनी के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाईव दिखाया जाएगा, जिसे स्ट्रीमिंग के जरिये पूरी दुनिया में बैठकर देखा जा सकता है। गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल के लॉन्च ईवेंट को पर देखने के लिए यहां (क्लिक करें)।

















