गूगल पिक्सल 2 रिव्यू: छोटा डिसप्ले, बड़ा परफॉर्मेंस

Join Us icon

पिछले साल गूगल ने बड़े ही शोर शराबे के साथ पिक्सल फोंस लॉन्च किये थे। कंपनी ने पिक्सल और पिक्सल एक्सएल को पेश किया था। कैमरा और सॉफ्टवेयर के मामले में गूगल के ये फोन काफी चर्चित रहे। वहीं अब कंपनी ने इसका नया संस्करण लॉन्च किया है जिसे पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 का नाम दिया गया है। जाहिर है जब गूगल जैसी बड़ी कंपनी फोन लॉन्च करेगी तो शोर तो होगा ही। इन फोंस को लेकर इस साल काफी चर्चा है। हमारे पास भी गूगल पिक्सल 2 रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ। भारतीय बाजार में इस फोन का प्राइस 61,000 रुपये से शुरू है। गूगल का यह फोन प्रीमियम सेंग्मेंट में माना जाता है। ऐसे में यूजर यही जनना चाहेंगे कि क्या इस प्राइस में पिक्सल 2 बेस्ट है या फिर आईफोन और गैलेक्सी नोट लेना ज्यादा बेहतर होगा?

डिजाइन
google-pixel-2-front-1
आज के बड़े फोन के इस ट्रेंड में गूगल पिक्सल 2 एक छोटा सा डिवाइस है। फोन की बिल्ट क्वालिटी बहुत अच्छी है लेकिन डिजाइन में नयापन नहीं है। यह फोन पिछले साल लॉन्च पिक्सल जैसा ही है। वहीं यदि आप 60,000 रुपये से ज्यादा खर्च कर रहे हैं तो जरूर चाहेंगे कि फोन का डिजाइन आकर्षक हो। इस मामले में भी पिक्सल 2 पीछे है। सामने से यह एक साधारण फोन के समान ही है। पीछे डुअल पैटर्न का उपयोग किया गया है जो थोड़ा आकर्षण लाता है। बैक पैनल में नीचे आपको मैट फिनिश मैटल बॉडी मिलेगी जबकि उपर की बॉडी चमकदार है जिस पर कैमरे के साथ फ्लैश दी गई है। कंपनी ने फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के नीचे और उपर स्पीकर दिए हैं। इस कारण स्क्रीन के नीचे काफी खाली स्थान नजर आता है। हां डिजाइन में अच्छी बात यह कही जा सकती है कि छोटा सा यह फोन हथेली में आराम से आ जाता है और यदि पॉकेट में भी रखकर चलते हैं तो ज्यादा असहज मसूस नहीं करेंगे। गूगल पिक्सल 2 आईपी67 सर्टिफाइड है जो इसे पानी और धूल अवरोधक होने का भरोसा देता है।

डिसप्ले
google-pixel-2-video
गूगल पिक्सल 2 में 5.0-इंच की स्क्रीन दी गई है और फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल है। बेहतर व्यू के लिए कंपनी ने इसमें एमोलेड स्क्रीन का उपयोग किया है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन प्राप्त है। फोन का डिसप्ले अच्छा है और टच रिसपॉन्स शानदार है। कड़ी धूप में भी आसानी से आप स्क्रीन को देख सकते हैं। हालांकि कई यूजर डिसप्ले को लेकर शिकायत करते नजर आए लेकिन हमें ऐसा कुछ भी नहीं मिला। हां जैसा कि एमोलेड स्क्रीन में एक चमकदार डिसप्ले होता है उस तरह का अहसास नहीं था। वहीं इस प्राइस यदि 2के रेजल्यूशन का उपयोग होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।

हार्डवेयर
google-pixel-2-back
पिक्सल 2 को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2.35गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम की ताकत प्रदान की है। इसके साथ यह फोन 64जीबी और 128जीबी के मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है। हालांकि कई लोग 6जीबी और 8जीबी रैम की बात कर सकते हैं लेकिन हमें कोई जरूरत महसूस नहीं हुई। परफॉर्मेंस सेग्मेंट में आप कहीं से कोई कमी नहीं निकाल सकते। आप फोन में कुछ भी करें यह आसानी से करने में सक्षम है। हमने इसमें 4जी सिम का उपयोग किया और वोएलटीई कॉलिंग भी की। कॉल क्ववालिटी शानदार थी और कनेक्टिविटी में भी कहीं कोई समस्या नहीं मिली। प्रयोग के दौरान हमने एक साथ 15 से ज्यादा ऐप खोले और ब्राउजर में भी 10 से ज्यादा टैब। परंतु परफॉर्मेंस एक समान रहा।

सॉफटवेयर
google-pixel-2-speaker
गूगल के फोन हार्डवेयर की वजह से कम अपने सॉफ्टवेयर की वजह से चर्चा में ज्यादा रहते हैं। क्योंकि ये फोन सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर कार्य करते हैं और सबसे पहले एंडरॉयड अपडेट भी इन्हें ही मिलेगा। पिक्सल 2 एंडरॉयड के सबसे नए आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर कार्य करता है। यह पहला फोन है जिसे सबसे पहले ओरियो पर पेश किया गया था। वहीं अगले तीन साल तक इसे अपडेट भी मिलता रहेगा। अर्थात् आप एंडरॉयड आर तक का उपयोग कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें मशीन लर्निंग असिस्टेंट को पेश किया है जो आपकी आवाज को आसानी से समझने में सझम है। फोन का गूगल असिस्टेंट कमाल का है और वॉयस रिकॉग्निशन तो कमाल का रहा। वहीं एचटीसी फोन की तरह इसमें भी स्क्विज आॅप्शन है जहां आप फोन दबा कर कई फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं। फोन को हथेली में लेकर दबाते ही वाइस असिस्टेंट खुल कर आ जाएगा। वहीं रिंग आने पर इस दबा कर ही साइलेंट कर सकते हैं। यह फीचर बेहद ही आकर्षक लगा।

कैमरा
google-pixel-2-camera-1
पिक्सल 2 का रियर कैमरा 12.2-मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। रियर कैमरे के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला सेंसर दिया गया है जो बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ आपको एफ/2.4 अपर्चर वाला सेंसर मिलेगा। पिक्सल सीरीज के फोन पिछले साल डॉक्सएक्स पर 94 का स्कोर पाने में सक्षम थे जबकि इस बार पिक्सल 2 एक्सएल 99 के स्कोर तक गया जो कि आईफोन 8 और नोट 8 से कहीं आगे कहा जा रहा है।


वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरे के साथ आप पोट्रेट मोड का उपयोग कर सकते हैं। फोन की पिक्वचर क्वालिटी बहुत अच्छी है और दोनों कैमरे के साथ आप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन व इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर सपोर्ट है।
google-pixel-2-selfie-1
हालांकि आप कह सकते हैं कि इस सेग्मेंट में आईफोन 8प्लस और गैलेक्सी नोट 8 में डुअल कैमरा है ऐसे में इस फोन में भी डुअल कैमरा होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। परंतु यदि सिर्फ डुअल कैमरा गिनने के लिए कैमरा चाहिए तो कमी बोल सकते हैं। अन्यथा इसका कैमरा इतना शानदार है कि आप इसे सबसे बेस्ट फोन में से एक कह सकते हैं। फोन में फ्रंट और बैक दोनों कैमरे के साथ पोट्रेड मोड का आॅप्शन है जो बेहद ही शानदार कार्य करता है। आप गूगल पिक्सल 2 को अब तक का सबसे बेस्ट कैमरा फोन भी कह सकते हैं।

कनेक्टिविटी फीचर्स
इस फोन में सिंगल सिम सपोर्ट है और आप नैनो सिम का उपयोग कर सकते हैंं। वहीं डाटा के लिए 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ मिलेगा। इसमें यूएसबी टाइप सी दिया गया है। पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर है। उंगलियां आसानी से फिंगरप्रिंंट सेंसर तक पहुंच जाती हैं। पिक्सल 2 में फिंगरप्रिंट सेंसर तो मिलेगा लेकिन इन्फ्रारेड नहीं है।
google-pixel-2-side-3
बैटरी
गूगल पिक्सल 2 को 2,700 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया गया है। आज के 5,000 एमएएच बैटरी के जमाने में आपको यह कम लग सकता है लेकिन बता दूं कि सॉफ्टवेयर आॅप्टिमाइजेशन बहुत अच्छा है और फोन का बैटरी बैकअप शानदार है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखें तो गूगल पिक्सल 2 कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में शानदार है। वहीं इसका स्मूथ सॉफ्टवेयर आॅप्टिमाइजेशन और नया आॅपरेटिंग सिस्टम भी आपका ध्यान खींचेगा। परंतु इसका डिजाइन आपके हाथ रोक देता है। हां यदि बेस्ट कैमरा फोन चाहते हैं तो आंख बंद करके इसे खरीद सकते हैं।
प्रोडक्ट फोटो शूट: राज राउत


गूगल पिक्सल 2 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडलगूगल पिक्सल 2
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.0 इंच (12.7 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशनफूल एचडी, (1,080 x 1,920 पिक्सल)
प्रोटेक्शनकोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5
स्क्रीन टाइपएमोलेड
टचस्क्रीनहां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
प्रोसेसरआॅक्टाकोर (2.5गीगाहट्र्ज+1.8गीगाहट्र्ज ) कोरयो प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसरएड्रीनो 540
मैमोरी
रैम4जीबी
इंटरनल मैमेरी64जीबी/128जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरीनहीं
कैमरा
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशहां
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशनहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंडरॉयड वी8.0 ओरियो
यूआईस्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता2,700 एमएएच
रीमूवेबल बैटरीनहीं
बैटरी टाइपलिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइजसिम1- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईनहीं/ नहीं
3जीनहीं
2जीनहीं
वाई-फाईहां
जीपीएसहां
ब्लूटूथहां
एनएफसीहां
यूएसबी ओटीजीहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहां
इंफ्रारेडनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां
एक्सेलेरोमीटरहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां
जायरोस्कोपहां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयरहां
हेडफोनटाइप सी
एफएमनहीं
डायमेंशन145.7 X 69.7 X 7.8एमएम
वज़न143ग्राम
कलरकिंडा ब्ल्यू, जस्ट ब्लैक, क्लियरली व्हाइट