डाटा चोरी करते हैं ये 17 खतरनाक मोबाइल ऐप्स, तुरंत करें डिलीट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/06/mobile-apps.jpg

स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी में सांस लेने जितना अहम हो गया है। इसी फोन के साथ हम ऐप और गेम के भी आदि हो चुके हैं। लेकिन, इन्ही ऐप्स से हमारी सुरक्षा में जमकर सेंध लगाई जा रही है, जिसके बारे में हमें पता भी नहीं लगता। इसी समस्या को हल करने के लिए गूगल लगातार अपने प्ले स्टोर से ऐसे ऐप्स को हटाता रहता है। वहीं, एक बार फिर Google की ओर से 17 और खतरनाक ऐप्स को डिलीट कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये 17 ऐप्स जोकर मैलवेयर से प्रभावित थे जो कि यूजर्स के फोन के मैसेज और कॉन्टैक्ट चुराने का काम करते थे। इनमें से ज्यादातर स्कैनर ऐप्स थे। इसके अलावा कुछ मैसेजिंग ऐप्स और फोटो एडिटर भी थे।

1 लाख 20 हजार बार हुए डाउनलोड

इन ऐप्स में लेटेस्ट जोकर मैलवेयर को Zscaler ThrearLabZ रिसर्चर ने स्पॉट किया है। फर्म की रिसर्चर टीम ने अपने ब्लॉग में बताया कि उन्होंने 17 अलग-अलग तरह के ऐप पाए थे, जिसमें ये खतरनाक मैलवेयर मौजूद था। संगठन द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन 17 एप्लिकेशन को 1,20,000 बार डाउनलोड किया गया था। शोधकर्ता लगातार जोकर मालवेयर की निगरानी कर रहे थे, जिसे लेकर Google Android सुरक्षा टीम को सूचित किए जाने के बाद इन संदिग्ध ऐप्स को हटा लिया गया है। हालांकि, जिन फोन में पहले से ये ऐप इंस्टॉल थे, उन्हें अपने फोन से मैन्युअल रूप से इन्हे हटाने की सलाह भी दी गई है। इसे भी पढ़ें: जानें कैसा होगा Jio Google का सस्ता 5G फोन? पूरी तरह होगा मेड इन इंडिया!

ऐप्स करते थे फोन के मैसेज और कॉन्टैक्ट चोरी

एक बयान में Zscaler सुरक्षा के रिसर्चर ने कहा, “जोकर जैसे मैलवेयर लगातार एंड्रॉइड डिवाइस को लक्षित करता है। इस विशेष मैलवेयर के बारे में जागरूकता के बावजूद भी यूजर्स इन ऐप्स को डाउनलोड कर लेते हैं। दरअसल ये ऐप्स स्पाईवेयर का काम करते थे। यानी स्मार्टफोन्स का डाटा कलेक्ट करते थे। इनमें एसएमस मैसेज, कॉन्टैक्ट लिस्ट और डिवाइस की जानकारी शामिल है। इसे भी पढ़ें: Google के सस्ते Pixel 5s से मिलेगी चाइनीज फोन्स को चुनौती, लॉन्च से पहले देखें डिजाइन

ये रही इन 17 ऐप्स की लिस्ट

Note: अगर आपके फोन में भी इनमें से कोई ऐप हैं तो इन्हें फौरन डिलीट कर दें क्योंकि ये ऐप्स आपके निजी डाटा चोरी करने का काम कर रहे हैं।

सोर्स