
मोटोरोला ने कुछ ही दिनों पहले Moto Pad 70 groove लॉन्च किया था जो इंडिया का पहला 9 JBL Speaker सिस्टम वाला टैबलेट बनकर आया था। वहीं अब कंपनी ने एक और नया टैबलेट Moto Pad 70 भी लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट बड़ी 12.1-इंच 2.5K Display, पावरफुल 10200mAh battery, 8GB RAM और Dimensity 6400 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। मोटो पैड 70 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Moto Pad 70 की डिटेल्स
मोटो पैड 70 को 2560 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 12.1-इंच की 2.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह आइपीएस एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट और 800nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इस टैबलेट की डिस्प्ले टीयूवी सर्टिफाइड जो हानिकारक ब्लू लाइट्स से आंखों को नुकसान पहुंचाने से रोकती है।
Moto Pad 70 की थिकनेस सिर्फ 6.29mm है जो इस टैबलेट को कई स्मार्टफोंस से भी पतला बनाता है। वहीं इसका वजन 530 ग्राम है। मोटोरोला ने इस टैबलेट के साथ Moto Pen भी पेश किया है जो डिवाइस बॉक्स में ही मिलेगा। यह नया टैबलेट डिवाइस Dolby Atmos भी सपोर्ट करता है। इसमें डुअल स्पीकर्स लगे हैं और लोवर फ्रेम पर यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है।
इस नए मोटोरोला के टैबलेट को MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 MC2 GPU मौजूद है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 पर आया है जिसके साथ 2 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड भी दी गई है।
पावर बैकअप के लिए Moto Pad 70 टैबलेट को तगड़ी 10,200mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं टैबलेट को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 68W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Moto Pad 70 टैबलेट में LPDDR4X RAM लगाई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। वहीं स्मार्टफोन में UFS 2.2 storage के साथ ही 2TB मेमोरी कार्ड का सपोर्ट भी मौजूद है। इस टैबलेट में कंपनी 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मौजूद है। वहीं पानी की छीटों से फोन सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP52 रेटिंग दी गई है।
Moto Pad 70 प्राइस
मोटो पैड 70 को इंडिया में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB storage दी गई है जिसका प्राइस 33,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट को 36,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इस नए टैबलेट को 15 अगस्त से Pantone Sea Angel कलर में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में 5000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।












