गूगल तेज ऐप पर अब कर सकेंगे चैटिंग, व्हाट्सऐप-पेटीएम को मिलेगी टक्कर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/09/Tez-official.jpg

मोबाईल पेमेंट वॉलेट और मैसेंजिंग ऐप दोनों ही खुद को अपडेट कर बाजार में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं। कुछ समय पहले जहां वॉलेट ऐप पेटीएम ने चैटिंग की सुविधा भी देनी शुरू की थी वहीं व्हाट्सऐप भी चैटिंग के साथ साथ डिजीटल वॉलेट जोड़ने के प्रयास कर रही है। इसी तरह देश में मौजूद गूगल की डिजीटल मोबाईल वॉलेट ऐप ‘तेज’ ने भी पेमेंट के साथ चैटिंग फीचर भी शुरूआत कर दी है। यानि गूगल तेज पर अब पैसो के लेन देन के साथ ही दोस्तों से चैटिंग भी कर पाएंगे।

गूगल तेज का चैट फीचर टेस्टिंग पूरी करने के बाद अब धीरे धीरे पूरे देश में रोल आउट हो रहा है। नए अपडेट के बाद तेज यूजर्स अपने दोस्तों से त​था अन्य यूजर्स के साथ मनी सेंड या मांगने की रिक्वेस्ट के साथ ही चैटिंग में बातचीत भी कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि गूगल की ओर यह अपडेट जारी कर दिया गया है और आने वाले दिनों में सभी गूगल तेज यूजर्स को यह अपडेट मिल जाएगी।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार गूगल तेज ऐप में नए ‘चैट बटन’ को जोड़ गया है। इस बटन के साथ ही ‘मनी पे’ और ‘मनी रिक्वेस्ट’ के बटन दिए गए हैं। पे और रिक्वेस्ट बटन पर जहां अपने कान्टेक्ट लिस्ट में शामिल लोगो से पैसे मांगे और भेजे जा सकते हैं वहीं चैट बटन पर क्लिक कर अन्य यूजर्स से मैसेज चैट की जा सकती है। यहां पर नए कॉन्टेक्ट को जोड़ने के साथ ही कॉन्टेक्ट को ब्लॉक करने का आॅप्शन भी मौजूद है।

व्हाट्सऐप के ‘डिलीट फॉर ऐवरीवन’ फीचर की समय सीमा बढ़ी, अब 7 मिनट के बाद भी कर पाएंगे मैसेज डिलीट

आपको बता दें कि भारत में गूगल तेज 18 सितंबर को लॉन्च हुआ था और इसके लॉन्च के 24 घंटे के भीतर ही तेज ऐप को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया था। सिर्फ इतना ही नहीं एक दिन में इस ऐप के प्लेटफार्म के माध्यम से ​तकरीबन 1.8 करोड़ का लेनदेन दर्ज हुआ था और इस लेन देन में तेज ऐप पर 4,10,000 एक्टिव यूजर आंके गए थे। बहरहाल देखना यह ​है कि गूगल तेज ऐप की यह नई अपडेट पेटीएम और व्हाट्सऐप पर कितना प्रभाव डालती है।