25 साल का हुआ Google, 10 प्वाइंट्स में जानें गूगल का सफर

Google 25th Anniversary पर डूडल बनाकर सेलिब्रेट कर रहा है।

Join Us icon
Highlights

  • गूगल की खोज 4 सितंबर 1998 में हुई थी।
  • Google.stanford.edu एड्रेस पर इंटरनेट सर्च इंजन बनाया गया था।
  • 2004 में 1 अप्रैल को 1 जीबी स्टोरेज के साथ जीमेल आया था।

सर्च इंजन प्लेटफॉर्म गूगल आज 25 साल का हो गया है। जी हां, आज ही के दिन गूगल अस्तित्तव में आया था। अगर आप आज इंटरनेट यूज कर रहे हैं तो कहीं न कहीं उसके तरा गूगल से ही जुड़े होंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं गूगल की शुरुआत एक गैराज से हुई थी लेकिन आज यह एक विशाल कंपनी बन चुकी है जो हजारों लोगों को नौकरी दे रही है और कई बड़े देशों में इसके ऑफिस हैं। आइए आज आपको Google 25th Birthday पर इसके सफर से जुड़़े 10 शानदार जानकारी देते हैं।

10 प्वाइंट्स में जानें गूगल का सफरनामा

  1. गूगल की खोज 4 सितंबर 1998 में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्र Larry Page और Sergey Brin ने की थी।
  2. Larry Page और Sergey Brin ने Google.stanford.edu एड्रेस पर इंटरनेट सर्च इंजन बनाया था।
  3. ऑफीशियली लॉन्च करने से पहले लेरी और ब्रिन ने इसका नाम Backrub रखा था जिसे बाद में गूगल कर दिया था।
  4. पहले Google को Googol कहा जाता था, लेकिन लोग इसे गूगल ही कहा करते, जिसके बाद इसे बदला कर Google कर दिया गया।
  5. 25 फरवरी 2009 को गूगल ने पहला ट्विट किया था, जिसमें binary code लिखा था। जब इसे इंग्लिशन में ट्रांसलेट किया गया तो यह “I’m feeling lucky” था।
  6. कंपनी ने साल 2004 में 1 अप्रैल को 1 जीबी स्टोरेज के साथ जीमेल को पेश किया था।
  7. साल 2008 में विंडोज के लिए सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले ब्राउजर Chrome को पेश किया था।
  8. वर्तमान में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भारतीय मूल के अमेरिकी व्यवसायी है।
  9. सबसे पहले गूगल का जन्मदिन 7 सितंबर को मनाया गया, फिर 8 और फिर 26 सितंबर को गूगल की सालगिरह मनाई गई। फिर कंपनी ने 27 सितंबर को ऑफीशियली गूगल का जन्मदिन मनाने की घोषणा की।
  10. गूगल ने 27 सितंबर को अपने सर्च इंजन पर पेज सर्च नंबर का नया रिकॉर्ड कायम किया था।

डूडल बनाकर सेलिब्रेट कर रहा गूगल

Google 25th Anniversary पर डूडल बनाकर सेलिब्रेट कर रहा है। कंपनी हर साल की तरह जन्मदिन के मौके पर कंपनी अपने डूडल को अपडेट करती है। वहीं, गूगल की शुरुआत वैसे महज एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी, लेकिन बाद में ये क्या बन गया इसे हम सभी जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here