ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्स (Netflix) पर लगातार वेब सीरीज और फिल्में अपडेट होती रहती हैं। यही वजह है कि इस पर आने वाली वेब सीरीज और फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसलिए हमने नेटफ्लिक्स पर मई 2024 (May 2024) में रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में हिंदी के साथ ही अंग्रेजी फिल्में, वेब-सीरीज मौजूद हैं। मई महीने में नेटफ्लिक्स पर Heeramandi, A Man in Full, Unfrosted, Shaitaan, The Atypical Family, Bridgerton Season 3, Atlas, Eric जैसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।
इस लेख में:
नेटफ्लिक्स रिलीज होने वाली फिल्में-वेब सीरीज (MAY 2024)
मई 2024 में नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्में और वेब-सीरीज की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है, जो कुछ इस तरह हैः
Heeramandi
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ की कहानी लाहौर के हीरा मंडी के रेड-लाइट जिले के मल्लिकाजान और उसके दरबारियों की है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल मुख्य भूमिका में हैं। यह एक पीरियड ड्रामा सीरीज है।
IMDb रेटिंग : NA
स्टार कास्ट : मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा
रिलीज डेट: 1 मई, 2024
A Man in Full Season 1
डेविड ई. केली ने अटलांटा के रियल एस्टेट मुगल के दिवालिया होने के बारे में टॉम वोल्फ के उपन्यास पर आधारित यह सीरीज बनाई है। इस सीरीज में जेफ डेनियल के साथ डायने लेन, विलियम जैक्सन हार्पर, टॉम पेल्फ्रे, लुसी लियू मुख्य भूमिका में हैं।
IMDb रेटिंग : NA
स्टार कास्ट : Andrew Scott, Johnny Flynn, Dakota Fanning
रिलीज डेट: 2 मई, 2024
Unfrosted
जेरी सीनफेल्ड ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। यह फिल्म 1960 के दशक में एक नया ब्रेकफास्ट प्रोडक्ट बनाने के लिए केलॉग्स और पोस्ट के बीच प्रतिस्पर्धा पर केंद्रित है। फिल्म में सीनफील्ड, मेलिसा मैक्कार्थी, जिम गैफिगन, जेम्स मार्सडेन, क्रिश्चियन स्लेटर मुख्य भूमिका में हैं।
IMDb रेटिंग : NA
स्टार कास्ट : सीनफील्ड, मेलिसा मैक्कार्थी, जिम गैफिगन, जेम्स मार्सडेन
रिलीज डेट: 3 मई, 2024
Shaitaan
अजय देवगन स्टारर ‘शैतान’ को विकास बहल ने निर्देशित किया है। यह एक हॉरर फिल्म है। जिसमें अजय देवगन के साथ आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
IMDb रेटिंग : 7.2/10
स्टार कास्ट : अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका
रिलीज डेट: 3 मई, 2024
The Atypical Family
कोरियन ड्राम द एटिपिकल फैमिली की कहानी सुपरनेचुरल पावर से लैस एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आज की समस्याओं के कारण अपनी क्षमताओं को खो देते हैं। उनके लिए प्रकाश की एक किरण तब उभरती है जब एक रहस्यमय महिला उनके जीवन में प्रवेश करती है और सब कुछ बदल देती है।
IMDb रेटिंग : NA
स्टार कास्ट : जंग की-योंग, चुन वू-ही, गोह डू-शिम
रिलीज डेट: 4 मई, 2024
Bodkin Season 1
विल फोर्ट का यह नया शो डार्क कॉमेडी पॉडकास्टरों की तिकड़ी पर आधारित है, जो आयरलैंड के एक छोटे से शहर में गायब होने की एक सीरीज की जांच करने का जिम्मा अपने ऊपर लेते हैं।
IMDb रेटिंग : NA
स्टार कास्ट :विल फोर्टे, सियोभान कुलेन, रोबिन कारा
रिलीज डेट: 9 मई, 2024
Bridgerton Season 3
Bridgerton का तीसरा सीजन 16 मई को आ रहा है। पेनेलोप फेदरिंगटन (निकोला कफलान) के मन में कॉलिन ब्रिजर्टन (ल्यूक न्यूटन) के लिए प्यार है। सीजन 3 में इसी मित्र से प्रेमी के रिश्ते का पता लगाया जाएगा। ब्रिजर्टन जूलिया क्विन के ऐतिहासिक रोमांस उपन्यासों पर आधारित है।
IMDb रेटिंग : NA
स्टार कास्ट : Tre Wesley
रिलीज डेट: 16 मई, 2024
Atlas
नई एक्शन फिल्म Atlas में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक हीरो है, जबकि विलेन में भूमिका में जेनिफर लोपेज है। इसमें वह एक एआई-हेटिंग डाटा एनालिस्ट की भूमिका निभाती है, जिसे पता चलता है कि एक दुष्ट रोबोट को पकड़ने की कोशिश करते समय हाइपर-इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर उसका सबसे बड़ा सहयोगी हो सकता है।
IMDb रेटिंग : NA
स्टार कास्ट : जेनिफर लोपेज
रिलीज डेट: 24 मई, 2024
Eric Season 1
ऐसा लगता है कि एरिक इस महीने नेटफ्लिक्स द्वारा पेश की जाने वाली बेहतरीन सीरीज में से एक हो सकता है। न्यूयॉर्क शहर के 80 के दशक के गंदे माहौल पर आधारित इस डार्क मिस्ट्री सीरीज में बेनेडिक्ट कंबरबैच एक लोकप्रिय बच्चों के शो में कठपुतली की भूमिका निभाते हैं, जिसका जीवन और मानसिक स्थिरता तब पटरी से उतर जाती है जब उसके नौ वर्षीय बेटे का अपहरण हो जाता है।
IMDb रेटिंग : NA
स्टार कास्ट : बेनेडिक्ट कंबरबैच,गैबी हॉफमैन,जेफ हेफनर
रिलीज डेट: 30 मई, 2024
Netflix पर मई 2024 में आने वाली नई फिल्मों की लिस्ट
तारीख | फिल्म-सीरीज रिलीज डेट |
1 मई, 2024 | Deaw Special: Super Soft Power Down The Rabbit Hole Frankly Speaking Heeramandi: The Diamond Bazaar Airport Airport ’77 Airport 1975 The Best Man Holiday Blended Blue Mountain State: Season 1 Blue Mountain State: Season 2 Blue Mountain State: Season 3 Blue Mountain State: The Rise of Thadland Eat Pray Love The Edge of Seventeen The Equalizer The Gentlemen Hellboy (2019) Hulk Jumanji (1995) Liar Liar Madagascar: Escape 2 Africa The Matrix Resurrections Mortal Kombat (2021) Mr. & Mrs. Smith The Nutty Professor The Nutty Professor II: The Klumps Outlander: Season 6 Patriots Day Public Enemies Ride Along Shrek Shrek Forever After Starship Troopers Traffic The Wedding Planner White House Down Woody Woodpecker The Young Victoria |
2 मई, 2024 | A Man in Full Beautiful Rebel Secrets of the Neanderthals T・P BON |
3 मई, 2024 | 2 Hearts John Mulaney Presents: Everybody’s In L.A Postcards Selling the OC: Season 3 The Unbroken Voice: Season 2 Unfrosted |
4 मई, 2024 | The Atypical Family Katt Williams: Woke Foke |
5 मई, 2024 | The Peanut Butter Falcon Roast of Tom Brady |
6 मई, 2024 | 30 for 30: Broke 30 for 30: Deion’s Double Play 30 for 30: The Two Escobars Reba: Seasons 1-6 |
7 मई, 2024 | Super Rich in Korea |
8 मई, 2024 | The Final: Attack on Wembley War Dogs |
9 मई, 2024 | Bodkin The Guardian of the Monarchs Mother of The Bride Sing Street Thank You, Next |
10 मई, 2024 | Blood of Zeus: Season 2 Cooking Up Murder: Uncovering the Story of César Román Living with Leopards Pokémon Horizons: The Series Part 2 The Ultimatum: South Africa |
11 मई, 2024 | Mark Twain Prize Award: Kevin Hart |
13 मई, 2024 | Archer: Seasons 1-13 Princess Power: Season 3 |
14 मई, 2024 | Married at First Sight: Season 15 |
15 मई, 2024 | Ashley Madison: Sex, Lies & Scandal The Clovehitch Killer |
16 मई, 2024 | Bridgerton: Season 3 Part 1 Dumb and Dumber To Maestro in Blue: Season 2 Upgrade |
17 मई, 2024 | The 8 Show Power Thelma the Unicorn |
19 मई, 2024 | A Simple Favor Golden Kamuy |
20 मई, 2024 | The Parisian Agency: Exclusive Properties: Season 4 |
21 मई, 2024 | Rachel Feinstein: Big Guy Wildfire: Seasons 1-4 |
22 मई, 2024 | Act Your Age: Season 1 Toughest Forces on Earth |
23 मई, 2024 | El vendedor de ilusiones: El caso Generación Zoe Franco Escamilla: Ladies’ Man Garouden: The Way of the Lone Wolf In Good Hands 2 Tires |
24 मई, 2024 | Atlas Butterfly in the Sky: The Story of Reading Rainbow Jurassic World: Chaos Theory Mulligan: Part 2 My Oni Girl |
28 मई, 2024 | Burnt |
29 मई, 2024 | Bionic Colors of Evil: Red Dancing for the Devil: The 7M TikTok Cult Patrick Melrose |
30 मई, 2024 | Eric Geek Girl |
31 मई, 2024 | A Part of You Chola Chabuca How to Ruin Love: The Proposal Raising Voices Tòkunbọ̀ |
सवाल-जवाब (FAQs)
नेटफ्लिक्स की मंथली और वार्षिक रिचार्ज प्लान की कीमत क्या है?
नेटफ्लिक्स का भारत में शुरुआती प्लान 149 रुपये का है। भारत में नेटफ्लिक्स की योजनाएं कुछ इस तरह हैः
मोबाइल प्लानः नेटफ्लिक्स के मोबाइल प्लान में 1 स्क्रीन/एसडी कंटेंट की मासिक शुल्क 149 रुपये है, जबकि वार्षिक 1,788 रुपये है।
बेसिक प्लानः नेटफ्लिक्स के बेसिक प्लान में 1 स्क्रीन/एसडी कंटेंट की कीमत मंथली 199 रुपये है, जबकि एनुअल 2,388 रुपये है।
स्टैंडर्ड प्लानः नेटफ्लिक्स के स्टैंडर्ड प्लान में 2 स्क्रीन/एफएचडी कंटेंट की कीमत मंथली 499 रुपये रुपये है, जबकि एनुअल प्राइस 5,988 रुपये है।
प्रीमियम: नेटफ्लिक्स के प्रीमियम प्लान में 4 स्क्रीन/यूएचडी कंटेंट की मंथली कीमत 649 रुपये है, जबकि वार्षिक 7,788 रुपये का भुगतान करना होगा।
क्या नेटफ्लिक्स फ्री ट्रायल की पेशकश करता है?
नेटफ्लिक्स अब नए यूजर्स के लिए फ्री ट्रायल की पेशकश नहीं करता है।
क्या आप नेटफ्लिक्स फिल्में और शो डाउनलोड कर सकते हैं?
नेटफ्लिक्स आपको ऑफलाइन देखने के लिए अपने डिवाइस पर सभी फिल्में और शो डाउनलोड करने की सुविधा देता है। डाउनलोड की संख्या आपके द्वारा चुनी गई नेटफ्लिक्स सदस्यता पर निर्भर करती है। बेस 199 रुपये का पैकेज आपको नेटफ्लिक्स शो को सिर्फ एक डिवाइस पर सेव करने की सुविधा देता है, जबकि टॉप-एंड 799 रुपये का प्लान आपको चार डिवाइस पर ऐसा करने की सुविधा देता है।
नेटफ्लिक्स की सदस्यता रद्द करने पर प्रोफाइल का क्या होता है?
अपनी नेटफ्लिक्स सदस्यता रद्द करते हैं, तो आपका प्रोफाइल, अकाउंट डिटेल आदि को 10 महीने तक बनाए रखा जाता है। इसलिए यदि आप 10 महीने के भीतर फिर से सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो आप अपनी प्रोफाइल को वापस पा सकते हैं।
नेटफ्लिक्स बिलिंग साइकल क्या है?
नेटफ्लिक्स बिलिंग साइकल सभी यूजर्स के लिए एक महीने का है और यह सदस्यता खरीदने की तिथि से शुरू हो जाता है।
नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग के लिए कितना डाटा पर्याप्त है?
वेब ब्राउजर की बात करें, तो नेटफ्लिक्स लो सेटिंग पर 0.3 जीबी तक, मीडियम सेटिंग पर 0.7 जीबी तक, हाई (एसडी) पर 1 जीबी तक, 3 जीबी (एचडी) तक और 7 जीबी (4K) तक का उपयोग करता है। वहीं नेटफ्लिक्स ऐप पर आप ऑटोमैटिक मोड पर प्रति जीबी लगभग 4 घंटे या सेव डाटा मोड पर प्रति जीबी 6 घंटे डेटा देख सकते हैं।
क्या मैं किसी भी समय अपना नेटफ्लिक्स प्लान बदल सकता हूं?
हां, आप नेटफ्लिक्स अकाउंट पर जाकर सेलेक्ट चेंज प्लान पर टैप/क्लिक कर सकते हैं।
क्या 2 लोग 199 नेटफ्लिक्स रिचार्ज प्लान का उपयोग कर सकते हैं?
डिफॉल्ट रूप से 199 रुपये के प्लान में केवल एक डिवाइस ही नेटफ्लिक्स एक्सेस कर सकता है। हालांकि आप एक अलग हैंडसेट पर नेटफ्लिक्स मोबाइल अकाउंट खोलते समय एक वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं और इसे ऑफलाइन मोड में उपयोग कर सकते हैं।