HMD Asha 305 Pro की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशंस लीक, जल्द लॉन्च हो सकता है फोन

Join Us icon

HMD जल्द ही Asha 305 का Pro मॉडल पेश कर सकता है। क्योंकि HMD Asha 305 Pro की तस्वीरें और अहम स्पेसिफिकेशंस नए लीक में सामने आए हैं। लीक के अनुसार, नए मॉडल का डिजाइन मौजूदा Asha 305 से मिलता-जुलता हो सकता है, लेकिन इसमें कुछ हार्डवेयर बदलाव किए जा सकते हैं। फोन को नए Prist Pink कलर में भी पेश किए जाने की बात कही गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

HMD Asha 305 Pro स्पेसिफिकेशंस लीक

डिजाइन की बात करें तो HMD Asha 305 Pro में 5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन के ऊपर और नीचे काफी चौड़े बेजल दिखाई दे सकते हैं। जिससे फोन का लुक पुराने दौर के स्मार्टफोन जैसा लग सकता है। वहीं, फोन में फ्लैट फ्रेम और बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल है। लीक हुई तस्वीरों में नया Prist Pink कलर भी दिखाई दिया है।

लीक के अनुसार, HMD Asha 305 Pro में 5MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह मौजूदा मॉडल में मिलने वाले 2MP कैमरे से बड़ा अपग्रेड होगा। फोन के फ्रंट में 2MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसके साथ LED फ्लैश भी दिया जा सकता है, जिससे कम रोशनी में सेल्फी लेने में मदद मिलेगी।

HMD Asha 305 Pro में स्टोरेज को भी बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 32GB स्टोरेज मिल सकता है। जो मौजूदा मॉडल की तुलना में डबल है। हालांकि, प्रो मॉडल में भी 2GB RAM और Unisoc T137 चिप का जारी रह सकता है। यानी कंपनी का प्राइमरी फोकस कैमरा और स्टोरेज जैसे फीचर्स पर हो सकता है।

HMD Asha 305 Pro को IP52 रेटिंग मिलने की बात कही गई है। इसका मतलब है कि फोन पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रह सकता है। इसके अलावा फोन में 2,500mAh की रिमूवेबल बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 4.2, Wi-Fi और LTE का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद रह सकता है।

HMD Asha 305 Pro में कंपनी का Pulse OS दिया जा सकता है। यह बेसिक ऑपरेटिंग सिस्टम है। जिसमें कई लोकप्रिय ऐप्स का सपोर्ट मिल जाएगा। हालांकि, HMD ने अभी Asha 305 Pro की लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारी को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। हम आपको असल डिटेल्स मिलने पर आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here