HMD Fusion 2 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, एडवांस कस्टमाइजेबल स्मार्ट आउटफिट्स के साथ होगा लॉन्च

एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल नवंबर महीने में अपना रिपेयरेबल फोन HMD Fusion इंडिया में लॉन्च किया था जिसकी कीमत 17,999 रुपये थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन का सक्सेसर भी बाजार में उतारे की तैयारी कर चुकी है। नए लीक में HMD Fusion 2 की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है जिसमें फोन प्रोसेसर, कैमरा और डिस्प्ले सहित अन्य कई अहम डिटेल्स से खुलासा हुआ है।
HMD Fusion 2 को भी खुद से रिपेयर किया जा सकेगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लेकिन लीक में यह दावा जरूर किया गया है कि फ्यूजन 2 को भी कंपनी पहले वाले फोन की तरह कई कस्टमाइजेबल स्मार्ट आउटफिट्स के साथ लेकर आएगी। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार ये स्मार्ट आउटफिट्स पहले से एडवांस होगी जिन्हें पहले वाले मॉडल में यूज़ नहीं किया जा सकेगा। इसी तरह HMD Fusion की स्मार्ट आउटफिट्स भी इस फोन में काम नहीं करेगी।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एचएमडी फ्यूजन 2 क्वालकॉम के सबसे नए Snapdragon 6s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जाएगा। गौरतलब है कि यह मोबाइल चिपसेट पिछले सप्ताह ही अनाउंस हुआ है। यह 4nm प्रोसेस पर बना फोन सीपीयू है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोेसेसर Adreno GPU परफॉर्मेंस को 59% तक इम्प्रूव कर सकता है।
लीक के मुताबिक HMD Fusion 2 5G फोन 6.58-इंच की कॉम्पैक्ट स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह OLED पैनल पर बनी फुलएचडी+ डिस्प्ले बताई जा रही है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार इस मोबाइल को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन OIS सेंसर मिलेगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद रहेगा।
एचएमडी फ्यूजन 2 को IP65 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 और NFC भी मिल सकता है। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल स्पीकर्स और POGO Pin 2.0 भी सपोर्ट करेगा। HMD Fusion 2 की बैटरी पावर लीक में सामने नहीं आई है। लेकिन बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद कर सकते हैं कि इस मोबाइल में शायद 6,000mAh बैटरी मिल जाएगा।
अगर एचएमडी फ्यूजन के साथ आने वाली स्मार्ट आउटफिट्स की बात करें तो लीक के अनुसार इस बार कंपनी वायरलेस चार्ज, रग्ड, गेमिंग, कैमरा ग्रिप, फ्लैशी, स्पीकर, स्मार्ट प्रोजेक्टर, QR & Barcode स्कैनर और Kick Stand फोन के साथ दे सकती है। ये आउटफिट्स फोन के कई फंक्शन को एडवांस और आसान बनाएगी। वहीं साथ ही मोबाइल को डिफरेंट लुक भी देगी।