200MP के दो कैमरा, 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के साथ Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च

Join Us icon

ऑनर ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए टेक मंच पर ‘मैजिक 9 सीरीज’ को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से चाइना में Honor Magic 9 और Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च कर दिए गए हैं। दोनों ही स्टाइलिश लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन हैं। ऑनर मैजिक 9 की डिटेल्स यहां क्लिक कर देखी जा सकती है और ऑनर मैजिक 9 प्रो मैक्स की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor Magic 9 Pro Max कैमरा

अगर कहा जाए कि ऑनर मैजिक 9 प्रो मैक्स एक कैमरा फोन बनकर आया है तो शायद गलत नहीं होगा। इस मोबाइल में 200MP Dual मौजूद है। बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। यह 1/1.28-इंच सेंसर है जो OIS और CIPA 8.0 स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.6 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल Telephoto कैमरा, 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 3D depth-sensing सेंसर मौजूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor Magic 9 Pro Max 5G फोन में 55 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Agile Eye फ्रंट कैमरा है। साधारण शब्दों में बताए तो, नॉर्मल फोन में जहां गोल शेप का कैमरा दिया जाता है। वहीं इस ऑनर फोन का सेल्फी कैमरा चौकोर शेप का है। यह 1:1 फ्रेम बनाता है जिसका फायदा है कि फोन को बिना घुमाए ही हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल दोनों ओरिएंटेशन में सेल्फी क्लिक की जा सकती है। सेल्फी सेंसर के साथ ही कंपनी ने 3D डेप्थ सेंसर भी लगाया है।

ARRI के फायदों पर नजर डालें तो यह Honor Magic 9 Pro Max से कैप्चर की गई वीडियोज़ में कलर, कॉन्ट्रास्ट, हाइलाइट्स और शैडोज को ज्यादा सिनेमैटिक तरीके से प्रोसेस करता है। ARRI LogC3 की मदद से वीडियो रिकॉर्ड करते समय हाइलाइट और शैडो की डिटेल्स भी रिकॉर्ड होती रहती है जिसके चलते एडिटिंग और कलर ग्रेडिंग में यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल मिल जाता है। इसमें 87 ARRI Looks, ARRI Master Mode और ARRI Movie Live जैसे फीचर्स शामिल हैं। बताते चलें कि इस फोन के साथ कंपनी ने 200mm तक की फोकल लेंथ वाले G500 और G200 टेलीफोटो कन्वर्टर भी पेश किए हैं।

Honor Magic 9 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर मैजिक 9 प्रो मैक्स 5जी फोन Qualcomm के सबसे नए और पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 पर लॉन्च हुआ है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 5.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्रांड का दावा है कि Honor Magic 9 Pro Max 5.5 मिलियन का AnTuTu स्कोर अचीव कर सकता है।

पावर बैकअप के लिए इस फ्लैगशिप ऑनर 5जी फोन को बड़ी 8600mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है जो एक बार चार्ज करने के बाद कई घंटों का बैकअप दे सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है। ऑनर मैजिक 9 प्रो मैक्स को 50W wireless चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया गया है।

Honor Magic 9 Pro Max 5G फोन को 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसे कंपनी ने Black Diamond display का नाम दिया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4320Hz PWM डिमिंग के साथ 10000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है जिसके चलते तेज धूप में भी स्क्रीन पर बढिया विजिबिलिटी मिलती है। यह नया ऑनर स्मार्टफोन 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है।

गौरतलब है कि ऑनर मैजिक 9 प्रो मैक्स के डिस्प्ले पैनल में 5600 लेयर silicon nitride कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है। ब्रांड का दावा है कि यह किसी नॉर्मल ग्लास की तुलना में इस स्मार्टफोन स्क्रीन को 15 गुणा अधिक स्क्रैच रेजिस्टेंट और 25 गुणा अधिक ड्रॉप रेजिस्टेंट बनाती है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।

Honor Magic 9 Pro Max प्राइस

ऑनर मैजिक 9 प्रो मैक्स 5जी फोन चाइन में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB storage दी गई है, जिसकी कीमत 6499 युआन यानी करीब 97 हजार रुपये है। वहीं 12GB RAM + 512GB storage वेरिएंट को 6999 युआन यानी लगभग 1.04 लाख रुपये में लाया गया है।

यह 16GB RAM वाला 5G फोन 512GB और 1TB स्टोरेज पर लाया गया है जिनकी कीमत क्रमश: 7499 युआन और 8499 युआन है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 1.12 लाख रुपये और 1.27 लाख रुपये के करीब है। चाइना में यह नया ऑनर फ्लैगशिप फोन Moss Green, Silver और Shadow Black कलर में बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here