HMD Key 2 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी और 4GB RAM के साथ आ सकता है सस्ता फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/hmd-key-2-specifications-leaked-5000mah-battery-4gb-ram.jpg

HMD अपने किफायती स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। इसमें HMD Key 2 नाम से नया डिवाइस लॉन्च हो सकता है। जिसके स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। लीक के अनुसार, नया फोन Unisoc प्रोसेसर, 4GB तक RAM, 64GB स्टोरेज और 5000mAh बैटरी जैसे बेसिक फीचर्स के साथ आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी HMD Key 2 की लॉन्च डेट या कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

HMD Key 2 के स्पेसिफिकेशंस

टिप्स्टर के अनुसार, HMD Key 2 में 6.52-इंच LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1280×576 HD+ पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यानी डिस्प्ले के मामले में कंपनी पुराने HMD Key की तुलना में कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाली है। लीक में फोन को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में आने की बात कही गई है।

HMD Key 2 में Unisoc SC9863A प्रोसेसर मिलने की जानकारी सामने आई है। यह एक एंट्री-लेवल चिपसेट है। इसलिए फोन सामान्य रोजमर्रा के काम के लिए हो सकता है। फोन में 3GB और 4GB RAM के साथ 32GB और 64GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। पुराने HMD Key में सिर्फ 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलता था। ऐसे में नए मॉडल में मेमोरी के मामले में थोड़ा सुधार हो सकता है।

HMD Key 2 (Arc 2 rebranding)
– IPS LCD 6.52″ HD+
– Unisoc SC9863A
– 13MP + 0.3MP / 5MP
– 3/32GB, 4/64GB
– 4GB Virtual RAM
– Android 14Go
– 5000mAh, 10W
Black, Green pic.twitter.com/yzCfVwzaOA

— HMD_MEME’S (@smashx_60) September 6, 2026

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आगामी HMD Key 2 फोन में 5MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 13MP मेन कैमरा और 0.3MP सेकेंडरी सेंसर शामिल होने की बात कही गई है।

HMD Key 2 में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। जो 10W चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। सॉफ्टवेयर के लिए फोन में Android 14 Go Edition मिलने की बात कही गई है। Android Go Edition को खास तौर पर कम RAM और सीमित हार्डवेयर वाले किफायती डिवाइस के लिए दिया जा सकता है। जिससे सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस बेहतर मिल सकता है।

HMD Key को कंपनी ने 2025 में एंट्री-लेवल सेगमेंट में पेश किया था। इसमें Unisoc SC9832E प्रोसेसर, 2GB RAM, 32GB स्टोरेज और 6.52-इंच का 1280×576 पिक्सल 60Hz LCD डिस्प्ले मिलता है। पुराने मॉडल की स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 460 निट्स थी।

इसके मुकाबले लीक के अनुसार HMD Key 2 में प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज विकल्पों के साथ-साथ बैटरी और मेन कैमरा में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। हालांकि, स्क्रीन का साइज, रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट समान रहने की बात सामने आई है।

आगामी HMD Key 2 मॉडल उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जो कम कीमत में एक सेकेंडरी या बेसिक Android फोन खरीदना चाहते हैं। अगर लीक हुई जानकारी सही साबित होती है, तो HMD इस फोन के जरिए एंट्री-लेवल सेगमेंट के ग्राहकों को लुभा सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।