सस्ते स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 8GB RAM की ताकत! लीक हुआ HMD Luma 2

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/HMD-Vibe-2-5g-specs.jpg

Nokia का फोन बनाने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल अब अपनी खुद की ब्रांडिंग वाले स्मार्टफोन ला रही है। हाल ही में भारत में HMD Vibe 2 5G फोन लॉन्च हुआ था जो सिर्फ 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। अब खबर आ रही है कि कंपनी एक नया सस्ता स्मार्टफोन बना रही है जिसे HMD Luma 2 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

HMD Luma 2 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

एचएमडी लुमा 2 की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर smashx_60 द्वारा शेयर की गई है। ट्वीट करते हुए टिपस्टर ने बताया है कि एचएमडी लुमा में 4जीबी रैम दी जाएगी। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस होगा जो फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत (4जीबी+4जीबी) देगी। इस स्मार्टफोन को LPDDR4X RAM + UFS 2.1 Storage तकनीक पर लॉन्च किया जा सकता है।

लीक के अनुसार मार्केट में इसे दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया जाएगा। बेस वेरिएंट में जहां 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है, वहीं टॉप वेरिएंट को 4जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही स्टोरेज वेरिएंट्स में 1TB Micro SD का सपोर्ट देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार यह सस्ता स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

HMD Luma 2

HMD Luma 2 बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन होगा। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh battery दी जा सकती है और मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। यह मोबाइल IP54 सर्टिफाइड बताया जा रहा है जो इसे हल्की फुल्की पानी की बौछारों से सुरक्षित रख सकेगा।

डिस्प्ले की बात करें तो लीक के मुताबिक HMD Luma 2 को 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह आईपीएस एलसीड पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार यह सस्ता मोबाइल तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें Ice Blue, Light Snad और Midnight Lake कलर शामिल होंगे।

फोटोग्राफी के लिए एचएमडी लुमा 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस लो बजट स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है।

HMD Vibe 2

HMD Luma 2 स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

इस अपकमिंग एचएमडी स्मार्टफोन को Unisoc T7280 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ये वाला मोबाइल चिपसेट अक्सर सस्ते स्मार्टफोंस में भी दिया जाता है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि इंडियन करंसी अनुसार HMD Luma2 का प्राइस 12 हजार से 15 हजार रुपये के बीच देखने को मिल सकता है।