HMD Pulse2, Pulse2 Plus और Pulse2 Pro के फीचर्स लीक, लॉन्च से पहले तस्वीरों में दिखा डिजाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/hmd-pulse2-series-design-specifications-leak.jpg

HMD जल्द ही अपनी Pulse2 सीरीज लॉन्च कर सकता है। आधिकारिक घोषणा से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर HMD_MEME’S ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोंस HMD Pulse2, HMD Pulse2 Plus और HMD Pulse2 Pro के कथित स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। लीक के अनुसार, तीनों मॉडल Unisoc T615 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और Android 15 के साथ आ सकते हैं। आइए, आगे आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

HMD Pulse2 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार, HMD Pulse2 में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में Unisoc T615 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB / 128GB UFS 2.1 स्टोरेज मिलने की बात कही गई है।

फोटोग्राफी के लिए HMD Pulse2 में 50MP + 2MP का ड्यूल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं, 5,000mAh बैटरी के साथ 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। कलर्स के मामले में यह फोन Blue और Black ऑप्शन में आ सकता है।

HMD Pulse2
– IPS LCD 6.67″ HD+, 90Hz
– 50MP + 2MP/8MP
– Unisoc T615
– 4/64GB, 128GB UFS2.1
– Android 15
– 5000mAh, 20W
– Blue, Black
.
HMD Pulse2 Plus
– IPS LCD 6.67″ HD+, 120Hz
– 50MP + 2MP/13MP
– Unisoc T615
– 6/128GB UFS2.1
– Android 15
– 5000mAh, 20W
– Apricot, Dark Blue pic.twitter.com/P3epYZsCLI

— HMD_MEME’S (@smashx_60) July 29, 2026

HMD Pulse2 Plus के संभावित स्पेसिफिकेशंस

HMD Pulse2 Plus में 6.67 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में Unisoc T615 चिपसेट, 6GB RAM और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज मिल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो HMD Pulse2 Plus में 50MP + 2MP रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 20W चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसे Apricot और Dark Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

HMD Pulse2 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार, HMD Pulse2 Pro इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल हो सकता है। इसमें 6.72 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह Unisoc T615 प्रोसेसर, 6GB+256GB और 8GB+256GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च हो सकता है।

बैटरी के मामले में HMD Pulse2 Pro में 5,000mAh बैटरी के साथ 20W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन Midnight Black, Glacier Green और Twilight Purple कलर ऑप्शन में आ सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो HMD Pulse2 Pro में Android 15, 2 साल के OS अपडेट, 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक, IP52 रेटिंग, NFC, Wi-Fi 5 जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

HMD Pulse2 Pro
– IPS LCD 6.72″ FHD+, 90Hz
– 50MP, OIS + 8MP UW / 50MP
– Unisoc T615
– 6/256GB, 8/256GB
– UFS 2.1 storage
– Android 15 w 2Y/3Y updates
– 5,000mAh, 20W
– Side FPS, 3.5mm, IP52, NFC, WiFi5.0 etc.
Midnight Balck, Glacier Green, Twilight Purple pic.twitter.com/0p97fjGNTV

— HMD_MEME’S (@smashx_60) May 6, 2026

HMD Pulse2 सीरीज उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई जा सकती है जो कम बजट में बड़ी स्क्रीन, 50MP कैमरा, Android 15 और क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव चाहते हैं। इनमें Pulse2 और Pulse2 Plus एंट्री-लेवल यूजर्स को पसंद आ सकते हैं, जबकि Pulse2 Pro बेहतर कैमरा और ज्यादा फीचर्स चाहने वालों को पसंद आ सकता है।

अगर ये लीक डिटेल्स सही साबित होती हैं, तो HMD Pulse2 सीरीज कम प्राइस रेंज में नए विकल्प के रूप में सामने आ सकती है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।