Honor 600S 5G हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/honor-600s-5g-hong-kong-launch-price-8100mah-battery.jpg

Honor ने अपने नए मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Honor 600S 5G को लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे खास खूबियों में 8,100mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, मजबूत बिल्ड, 50MP का रियर कैमरा और कई AI फीचर्स शामिल हैं। फोन को Hong Kong और Taiwan जैसे बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

Honor 600S 5G के स्पेसिफिकेशंस

Honor 600S 5G में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 1592×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,020 निट्स तक है। डिस्प्ले में DC और Dynamic Dimming के साथ Low Blue Light और Dark Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

परफॉरमेंस के लिए Honor 600S 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। Honor की RAM Turbo तकनीक वर्चुअल मेमोरी के जरिए 16GB तक की मेमोरी का अनुभव देती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन MagicOS 10 पर काम करता है जो Android 16 पर आधारित है।

Honor 600S 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,100mAh बैटरी है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Honor का कहना है कि लैब टेस्टिंग के अनुसार पांच साल बाद भी बैटरी की क्षमता 80 प्रतिशत से ज्यादा बनी रह सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Honor 600S 5G फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

Honor 600S 5G में एक डेडिकेटेड AI Key भी है। जिसके जरिए यूजर्स AI Memory, Circle to Search, AI Image Removal और AI Summaries जैसे फीचर्स को जल्दी एक्सेस कर सकते हैं। फोन का AI Image-to-Video 2.0 फीचर बातचीत वाले कमांड के जरिए छोटे वीडियो बनाने और एडिट करने की सुविधा देता है।

Honor 600S 5G फोन को ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से भी मजबूत बनाया गया है। इसे IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती हैं। कंपनी ने 2.5 मीटर तक की ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन का भी दावा किया है। अन्य फीचर्स में NFC, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स शामिल हैं। कंपनी के अनुसार स्पीकर्स में 400 प्रतिशत वॉल्यूम मोड भी दिया गया है।

Honor 600S 5G की कीमत

Honor 600S 5G को Hong Kong में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरियंट के लिए HK$1,999 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 24,320 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन Desert Gold, Misty Purple और Velvet Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। उम्मीद करते हैं जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे और टेक अपडेट पढ़ने के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।