
Honor अपनी नई Honor 700 सीरीज को इस महीने चीन में लॉन्च कर सकता है। इसमें Honor 700 और Honor 700 Pro सहित तीन मॉडल आने की उम्मीद है। वहीं, लॉन्च से पहले टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर सीरीज के प्रोसेसर और खूबियों की जानकारी शेयर की है। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Honor 700 सीरीज स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार, Honor 700 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, Honor 700 Pro में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। टिप्स्टर ने इसे डुअल 8-चिप टेक्नोलॉजी बताया है। यानी दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm के Snapdragon 8 सीरीज के प्रोसेसर मिल सकते हैं। लेकिन Pro मॉडल में ज्यादा पावरफुल चिपसेट लगाया जा सकता है।
इससे पहले सामने आए लीक्स में Honor 700 सीरीज के कैमरा फीचर्स की जानकारी भी मिली थी। इसके अनुसार, फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, Honor 700 Pro में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसकी मदद से यूजर्स बेहतर जूम फोटोग्राफी कर पाएंगे।
दोनों स्मार्टफोन में 200mm टेलीफोटो एक्सटेंडर का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 6.57-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके रियर पैनल पर 1.72-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन मिलने की भी उम्मीद है।
बैटरी की बात करें तो Honor 700 सीरीज में करीब 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, Honor 700 Pro में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यही नहीं सीरीज के तीनों मॉडल 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं। यहां फोन में 80W तक की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल Honor ने 700 सीरीज के लॉन्च की आधिकारिक डेट और स्पेसिफिकेशंस शेयर नहीं किए हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस महीने चीन में इस लाइनअप को पेश कर सकती है।
लॉन्च के बाद Honor 700 सीरीज का मुकाबला Oppo Reno 17 और Vivo S70 जैसे अपकमिंग स्मार्टफोन से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर कैसी होगी ये जानने के लिए और जानकारी मिलने का वेट करना होगा। अगर लीक हुई जानकारी सही साबित होती है, तो Honor 700 सीरीज परफॉरमेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में शानदार विकल्प बन सकती है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











