
Huawei के सब-ब्रैंड Honor ने मार्च में ऑनर 9ए स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। वहीं, अब इस मिड रेेंज कैटगरी वाले फोन को ग्लोबल मंच पर पेश कर दिया गया है। माना जा रहा है किग्लोबल मार्केट में लॉन्च होन के साथ ही यह फोन भारतीय बााजर में का भी रूख करेगा। लेकिन, इंडिया में लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए आगे डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की सारी जानकारी आपको देते हैं।
Honor 9A के ग्लोबल वेरिएंट और चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट में रैम के साथ ही प्रोसेसर का अंतर है। ग्लोबली कंपनी ने इस फोन को कम रैम (3GB रैम) वेरिएंट में लॉन्च किया है। वहीं, डिवाइस में अपना चिपसेट न देकर मीडियाटेक के चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, डिवाइस के लुक में कोई बदलाव नहीं है। इसे भी पढ़ें: बड़ी डिसप्ले, 64MP कैमरा और 4300mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor Play 4, जानें क्या है खास
कीमत
अगर बात करें Honor 9A की तो फोन सिर्फ सिंगल वेरियंट में पेश किया गया है। इस डिवाइस के 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज की कीमत 149 यूरो (करीब 12,000 रुपए) है। साथ ही फोन की प्री-बुकिंग 1 जुलाई से शुरू होगी। इंडिया में यह हैंडसेट जल्द लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है।
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.3 इंच की डिसप्ले दी गई है। साथ ही फोन में 3जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मीडियाटेक MT6765 प्रोसेसर लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें: लो बजट में ऑनर की एक और एंट्री, लॉन्च किया 3 जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन Honor 8S 2020
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
फोन को बड़ी 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 33 घंटे तक की 4G कॉलिंग, 35 घंटे तक का विडियो प्लेबैक और 37 घंटे तक का FM रेडियो प्लेबैक पर चलेगी। ऑनर 9A में एंडरॉयड 10 पर बेस्ड Magic UI 3.1 दिया गया है।





















