बड़ी डिसप्ले, 64MP कैमरा और 4300mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor Play 4, जानें क्या है खास

Join Us icon

Huawei के सब ब्रैंड Honor ने आज अपनी ‘Play’ सीरीज के अंदर दो नए स्मार्टफोन Honor Play 4 और Play 4 Pro को पेश किया है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के बारे में लगातार लीक्स सामने आ रहे थे, जिनपर आखिरकार अब विराम लग गया है। दोनों स्मार्टफोन 5 जी सक्षम हैं और इनमें प्ले 4 Pro में इन्फ्रारेड तापमान सेंसर दिया गया है जो बॉडी टेंपरेचर को भी माप सकेगा। यह अपने आपमें खास फीचर है। इस पोस्ट में हम आपको हॉनर प्ले 4 की सभी जानकारी देंगे।

कीमत

Honor Play 4 5G को कंपननी ने दो रैम व एक स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इस हैंडसेट के 6जीबी रैमव 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1799 yuan (लगभग 19,090 रुपए) और 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1999 yuan (लगभग 21,210 रुपए) है। डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है और चीन में 12 जून से सेल पर जाएगा। इसे भी पढ़ें: Honor ने लॉन्च किया सस्ता हॉनर 9S स्मार्टफोन, क्या दे पाएगा Xiaomi को चुनौती

डिजाइन

अगर बात करें हॉनर प्ले 4 के डिजाइन की तो कंपनी ने इस पंच-होल डिसप्ले के साथ पेश किया है। फ्रंट में टॉप लेफ्ट में होल-पंच कटआउट मौजूद है, जिसमें फ्रंट कैमरा प्लेस्ड होगा। इसके अलावा फोन टॉप और लेफ्ट-राइट साइड में बेजल्स न के बराबर हैं। वहीं, बॉटम में थोड़े मोटे बेजल्स हैं। साथ ही फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और उसके बिल्कुल नीचे पावर बटन मौजूद है जो कि फिंगरप्रिंट सेंसर का काम भी करता है। रियर पर फोन में वर्टिकल क्वाड कैमरा सेटअप दिया, जिसमें एक बाद एक चार सेंसर मौजूद हैं। इसके बराबर में एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। वहीं, बैक में नीचे की ओर फोन के ब्रांड का नाम लिखा गया है।
honor-play-4
स्पेसिफिकेशन्स

बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Honor Play 4 में 6.81-इंच (1080 × 2400 पिक्सल) फुल एचडी+ 20:9 एलसीडी स्क्रीन दी गई है। फोन में ऑक्टा-कोर (4 x 2गीगाहर्ट्ज कोर्टेक्स-A76 + 4 x 2गीगाहर्ट्ज कोर्टेक्स-A55 CPUs) मीडियाटेक Dimensity 800 (MT6873) 7nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, डिवाइस में 6GB / 8GB LPDDR4X रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम, 4300एमएएच और 40एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor X10

फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.89 है। इसके अलावा फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस व 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल दिया गया है।

हॉनर प्ले एंडरॉयड 10 के साथ EMIUI 10.1 पर कार्य करता है। वहीं, फोन में पवार बैकअप के लिए 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4300एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, 5जी (SA/ NSA) / डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here