देखें OPPO Reno 3 Pro की पहली झलक, इंडियन रिटेल स्टोर पर हुआ स्पॉट

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो इंडिया में 2 मार्च को Oppo Reno 3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने हाल ही में इस फोन का 15 सेकेंड का टीजर विडियो यूट्यूब पर शेयर किया था। वहीं, कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया था। लेकिन, चीन में लॉन्च किए गए वेरियंट में एक ही सेल्फी कैमरा दिया गया था और इंडिया में आने वाले फोन में डुअल सेल्फी कैमरा पंच होल होगा। वहीं, अब 91मोबाइल्स ने रिटेल स्टोर पर रेनो 3 प्रो स्पॉट को स्पॉट किया है।

इस बार फोन का रियर व बैक दोनों ही लुक सामने आ गई हैं। स्मार्टफोन डुअल-पंच होल के साथ आएगा। वहीं, की इमेज में इसके कुछ फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है, जिसके अनुसार OPPO Reno 3 Pro में 44MP डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप और 64MP क्वाड कैमरा सेटअप बैक में 20X जूम क्षमता के साथ आएगा। इसके अलावा Reno 3 Pro का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आएगा। इतना ही नहीं फोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 सपोर्ट भी होगा।

बता दें कि इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट 44MP का सेल्फी कैमरा है। भारत में लॉन्च किए जाने वाला ओप्पो रेनो 3 प्रो चीन में लॉन्च किए गए वेरियंट से थोड़ा अलग होगा। कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि इस स्मार्टफोन के अपर-लेफ्ट कॉर्नर में स्क्रीन पर पिल-शेप्ड कटआउट होगा, इसमें 2 फ्रंट-फेसिंग कैमरा होंगे। सेल्फी के लिए फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर होगा।

OPPO Reno 3 Pro में 6.5-इंच फुल-एचडी+ OLED डिसप्ले 90Hz रिफ्रैश रेट और HDR10+ के साथ आ सकती है। वहीं, हाल ही में गूगल कंसोल लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन में मीडियाटेक हीलियो P95 SoC होगा। इसके अलावा डिवाइस को 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
OPPO Reno 3 Pro में पवार बैकअप के लिए 4,025mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, फोन एंडरॉयड 10 के साथ ColorOS 7.0 पर कार्य करेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर डिवाइस में 5G SA/ NSA, Dual 4G VoLTE, वाईफाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/GLONASS/Beidou, एनएफसी, और यूएसबी टाइप-सी होगा।

With Input From-Keshav Khera

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here