12 मई को भारत में लॉन्च होगा Honor 9X Pro, फोन में मिलेगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा और 4000एमएएच बैटरी

Join Us icon

Huawei ने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि कंपनी आने वाले दिनों में इंडिया में अपना नया फोन Huawei Y9s लॉन्च करने वाली है। हुआवई इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा चुकी है और अब कीमत का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर हुआवई की सब-ब्रांड कंपनी Honor भी आने वाले दिनों में भारत में एक नया फोन लॉन्च करने को तैयार है। ऑनर आने वाली 12 मई को इंडिया में अपना नया डिवाईस Honor 9X Pro लॉन्च करने जा रही है।

Honor 9X Pro फरवरी महीने में ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है जो अब 12 मई को भारतीय बाजार में कदम रखेगा। ऑनर 9एक्स प्रो की लॉन्च डेट की जानकारी न्यूज एजेंसी आईएएनएस के माध्यम से सामने आई है। एजेंसी के अनुसार 12 मई को इंडिया में लॉन्च होने वाले Honor 9X Pro को कंपनी की ओर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि Honor 9X Pro को बाजार में 15,000 से 20,000 रुपये के बीच की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

Honor 9X Pro

अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह बेजल लेस फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया गया है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है पैनल पर उपरी बाईं ओर स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल से फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है तथा नीचे की ओर Honor की ब्रांडिंग मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के दाएं साईड पैनल पर दिया गया है।

Honor 9X Pro launch date in india 12 may pop up selfie camera kirin 810 full specs price sale offer

Honor 9X Pro का चीनी मॉडल 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 10 पर पेश किया गया है जो 2.27गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के किरीन 810 चिपसेट पर रन करता है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए ऑनर 9एक्स प्रो में जीपीयू टर्बो 2.0 भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरे वाला Xiaomi MI 10 5G लॉन्च , जानें प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Honor 9X Pro के बैक पैनल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ रियर कैमरा सेंसर और 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Honor 9X Pro में एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मौजूद है।

Honor 9X Pro launch date in india 12 may pop up selfie camera kirin 810 full specs price sale offer

Honor 9X Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए जहां Honor 9X Pro साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं फोन में फेस अनलॉक तकनीक भी मौजूद है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही Honor 9X Pro में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। उम्मीद है कि ऑनर 9एक्स प्रो इंडिया में भी इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here