
Honor इन दिनों अपने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Magic 3 के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी Honor 6 सीरीज को चीन में 12 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। Honor के CEO George Zhao ने हाल में ही इस स्मार्टफोन के रियर पैनल को टीज किया था। इससे पता चलता है कि इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में पांच कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही बैक में एक माइक्रोफोन भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी ऑफिशियली कंफर्म नहीं है। Magic 3 series के स्मार्टफोन लॉन्च से पहले Geekbench की वेबसाइट पर लिस्ट किए गये हैं। इस लिस्टिंग से इस सरीज के स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारी लीक हुई है।
Honor Magic 3 series Geekbench
Honor के बारे में खबर है कि वह अपनी अपकमिंग Magic 3 series को चीन में 12 अगस्त को लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले ये स्मार्टफोन Geekbench की वेबसाइट पर स्पॉट किे गए हैं। गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग ऑनर स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 Plus SoC के साथ पेश किए जा सकते हैं। क्वालकॉम का ये ‘Plus’ वेरिएंट चिपसेट में दो मेजर परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट देखे को मिलते हैं। इस चिपसेट का प्राइम कोर CPU की क्लॉक स्पीड को 2.995GHz कर दिया गया है, जो कि SD888 SoC में 2.84GHz थी। इसके साथ ही प्लस वेरिएंट का AI परफॉर्मेंस 20 प्रतिशत बेहतर बताया जा रहा है। यह चिपसेट Adreno 660 GPU के साथ आता है।
#HONORMagic3Series pic.twitter.com/4x2TdNNOPw
— Teme (特米)? (@RODENT950) August 2, 2021
ऑनर का यह स्मार्टफोन Geekbench 4 लिस्टिंग में मॉडल नंबर ELZ-AN10 के साथ लिस्टेड है। बेंचमार्क वेबसाइट पर यह फोन 8GB की RAM और Android 11 के साथ लिस्ट किया गया है। Geekbench 4 में इस स्मार्टफोन ने सिंगल कोर और मल्टी कोर टेस्ट में क्रमश: 3556 और 10257 पॉइंट्स का स्कोर किया है। यह भी पढ़ें :Exclusive : Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन भारत में इस कीमत पर होंगे लॉन्च
इन स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर काफी पहले लीक हो चुके थे। इनसे पता चलता है कि ये फोन कर्व डिस्प्ले के साथ पेश किये जा सकते हैं। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पिल शेप कटआउट दिया जाएगा। फिलहाल ऑनर के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Google ने फिर करेगा इंडियन यूजर्स को नाराज, Pixel 6 और Pixel 6 Pro भारत में नहीं होंगे लॉन्च!


















