
Honor अपनी अगली फ्लैगशिप मैजिक 9 स्मार्टफोन सीरीज पर काम कर रहा है। इसमें आने वाले Honor Magic 9 को लेकर नए फीचर्स सामने आए हैं। लीक के मुताबिक कंपनी इस बार कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ी बैटरी और हाई-एंड कैमरा सेटअप दे सकती है। कहा जा रहा है कि Magic 9 में 8,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor Magic 9 डिस्प्ले और प्रोसेसर लीक
माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि Honor Magic 9 में 6.36 इंच का OLED LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। इससे पहले भी रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह फोन कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप डिजाइन के साथ आ सकता है। फोन में Qualcomm का मौजूदा 3nm आधारित Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
Honor Magic 9 8000mAh बैटरी डिटेल्स
लीक के अनुसार Honor Magic 9 में करीब 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन के लिए बड़ी मानी जा रही है। फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की बात भी सामने आई है, हालांकि चार्जिंग स्पीड की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Honor Magic 9 200MP कैमरा डिटेल्स
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Honor Magic 9 में 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। जिसमें OmniVision OV64D सेंसर उपयोग होने की बात कही गई है। इसके अलावा फोन में 200MP का बड़ा कैमरा सेंसर और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जर्मन प्रोफेशनल सिनेमा ब्रांड ARRI के साथ पार्टनरशिप कर सकती है, जिससे Magic 9 सीरीज में वीडियो रिकॉर्डिंग एक्सपीरियंस शानदार देखने को मिल सकता है।
Honor Magic 9 फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की बात भी सामने आ चुकी है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के मामले में बढ़िया डिवाइस साबित हो सकता है। इसके अलावा अल्ट्रासोनिक 3D फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल किया जा सकता है।
Honor Magic 9 सीरीज के इस साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लाइनअप में कई मॉडल शामिल हो सकते हैं, यह Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 Pro Max हो सकते हैं। वहीं, आने वाले महीनों में इस सीरीज से जुड़े और फीचर्स शेयर किए जा सकते हैं। यह लाइनअप चीन में संभावित तौर पर Motorola, Oneplus और realme जैसे ब्रांड ने टक्कर ले सकता है। हम आपको आगे भी इसके बारे में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर टेक से जुड़ी खबरें पढ़ते रहें।










