Honor Magic V6 में मिलेगी 120W फास्ट चार्जिंग, 3C सर्टिफिकेशन में आया सामने

Join Us icon

Honor MWC 2026 में आगामी फोल्डेबल Honor Magic V6 स्मार्टफोन पेश कर सकता है। हालांकि अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है, इससे पहले ही यह डिवाइस लगातार सर्टिफिकेशन में स्पॉट हो रहा है। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में अपकमिंग फोल्डेबल फोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जहां इसकी चार्जिंग स्पीड से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए, आगे लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

3C सर्टिफिकेशन पर Honor के दो मॉडल नंबर PNM-AN10 और PNM-AN20 देखे गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, PNM-AN10 को Honor Magic V6 का स्टैंडर्ड वैरियंट माना जा रहा है, जबकि PNM-AN20 को इसका Beidou एडिशन बताया जा रहा है। जो सैटेलाइट कनेक्शन के जरिए शॉर्ट मैसेज सर्विस को सपोर्ट कर सकता है।

honor-magic-v6-3c-listing

खास बात यह है कि दोनों ही मॉडल्स में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की पुष्टि हुई है। जो फोल्डेबल स्मार्टफोंस सेगमेंट में अब तक की सबसे तेज चार्जिंग स्पीड मानी जा सकती है। रिपोर्ट्स यह भी संकेत मिला है कि “PNM” कंपनी का एक इंटरनल कोडनेम हो सकता है, जिसका मतलब Phenom बताया जा रहा है।

पूर्व में सामने आई जानकारी के अनुसार Honor Magic V6 के टॉप वैरियंट में 7,000mAh की रेटेड डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है। जिसकी टिपिकल कैपेसिटी करीब 7,150mAh बताई जा रही है। वहीं, दूसरा वैरियंट 6,700mAh रेटेड बैटरी के साथ आ सकता है, जिसकी टिपिकल कैपेसिटी लगभग 6,850mAh हो सकती है। इतनी बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन फोल्डेबल फोन सेगमेंट में Honor को आगे ले जा सकता है।

Honor Magic V6 के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। यह वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। मौजूदा इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की बात कही जा रही है। जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम वाला मिड-टियर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फाइबरग्लास बिल्ड, डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस और पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा पतला डिजाइन मिलने की बात सामने आई है।

honor-magic-v5-launched-china

कलर ऑप्शंस की बात करें तो आगामी फोल्डेबल Honor Magic V6 फोन Snow White, Velvet Black, Red Hare और Sunrise Gold जैसे कलर्स में आ सकता है।

यदि आप भी आने वाले महीनों में नया फोल्ड फोन लेने का मन बना रहे हैं तो Honor Magic V6 के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here