HONOR Magic V6 चीन में लॉन्च, 7150mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आया नया फोल्डेबल फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/honor-magic-v6-china-launch-7150mah-battery-snapdragon-8-elite-gen-5.jpg

HONOR ने कुछ दिन पहले ही MWC 2026 के दौरान अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन HONOR Magic V6 को पेश किया था। वहीं, अब इसे चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह तगड़े फीचर्स के साथ अब तक का सबसे शानदार बुक स्टाइल फोल्ड फोन माना जा सकता है। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस आप आगे पढ़ सकते हैं।

HONOR Magic V6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। चीन में लॉन्च हुए 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले वैरियंट में 7150mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो फोल्डेबल स्मार्टफोंस में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। कंपनी के अनुसार इसमें 32 प्रतिशत से ज्यादा सिलिकॉन कंटेंट और 985Wh/L की एनर्जी डेंसिटी दी गई है। वही, अन्य वेरिएंट्स में 6850mAh बैटरी मिलती है, जो ग्लोबल वर्जन की 6660mAh बैटरी से भी बड़ी है।

डिस्प्ले की बात करें तो HONOR Magic V6 में 7.95-इंच का फोल्डेबल OLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2352×2172 पिक्सल है। इसके साथ 6.52-इंच का OLED आउटर डिस्प्ले भी मिलता है जिसका रिजॉल्यूशन 2420×1080 पिक्सल है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.07 बिलियन कलर्स, HDR Vivid और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आती हैं। कंपनी के अनुसार आउटर स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स और इनर स्क्रीन की 5000 निट्स तक है।

परफॉरमेंस के लिए HONOR Magic V6 फोल्डेबल फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है और इसमें Adreno 840 GPU मिलता है। फोन में 12GB और 16GB RAM के साथ 256GB, 512GB और 1TB तक स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं। यह स्मार्टफोन MagicOS 10 पर रन करता है। जो Android 16 पर आधारित है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो HONOR Magic V6 में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के इनर और आउटर दोनों स्क्रीन पर 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल 5G, Wi‑Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रह सकता है। फोन की बड़ी बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 66W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

कीमत की बात करें तो चीन में HONOR Magic V6 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत 8,999 युआन (लगभग 1,20,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB+512GB मॉडल 9,999 युआन, 16GB+512GB वेरिएंट 10999 युआन और 16GB+1TB टॉप वेरिएंट 11,999 युआन यानी करीब 1,60,300 रुपये में उपलब्ध होगा। यह फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल 13 मार्च से शुरू होगी।

यदि आप भी बुक स्टाइल फोल्डेबल स्माटफोन खरीदने की इच्छा रखते हैं और चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं यह आपको निराश नहीं करेगा। उम्मीद की जा रही है HONOR Magic V6 को ग्लोबल बाजारों में भी एंट्री मिल सकती है जिसकी जानकारी आते है हम आपको अपडेट करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।