
मोबाइल का महाकुंभ कहे जाने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस ईवेंट (MWC 2026) में आज टेक ब्रांड ऑनर ने अपना नया फोल्डेबल फोन Honor Magic V6 पेश कर दिया है। यह मुड़ने वाला फोन एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 5,00,000 बार फोल्ड-अनफोल्ड करने के बाद भी परफेक्टली काम कर सकता है और इसके हिंज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऑनर मैजिक वी6 की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
बताते चलें कि Honor Magic V6 का वजन केवल 216 ग्राम है। इस फोन को किताब की तरह फोल्ड करने पर मोटाई 8.75mm हो जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि iPhone 17 Pro Max की मोटाई भी 8.75mm ही है! जब्कि यह मुड़ता नहीं है। वहीं ऑनर मैजिक वी6 को अनफोल्ड करने पर थिकनेस सिर्फ 4mm रह जाती है जो वाकई में बेहद ज्यादा स्लीम है। Galaxy Z Fold7 को फोल्ड करने पर 8.9mm और अनफोल्ड करने पर 4.2mm थिकनेस मिलती है।
ऑनर मैजिक वी6 में 7.95-इंच की मेन डिस्प्ले दी गई है। यह 2172 x 2352 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जो LTPO 2.0 AMOLED पैनल पर बनी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस डिस्प्ले पर UTG यानी अल्ट्रा-थिन ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है जो फोल्ड क्रीज डेप्थ को 44% तक कम कर देती है। वहीं स्क्रीन पर एंटी-रिफ्लेशन तकनीक का इस्तेमाल भी किया गया है।
इस फोन डिस्प्ले पर 1-120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ ही 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोन को फोल्ड करने के बाद 6.52-इंच की कवर डिस्प्ले सामने आती है। यह भी एलटीपीओ 2.0 एमोलेड पैनल स्क्रीन है जिसपर फुलएचडी+ रेजोल्यूशन के साथ मेन स्क्रीन वाली रिफ्रेश रेट और 6000nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। बताते चलें कि Samsung Galaxy Z Fold7 में 6.50-इंच कवर स्क्रीन लगी है।
Honor Magic V6 फोल्ड फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 16GB RAM वाला फोन है जिसे कंपनी LPDDR5X रैम तकनीक पर पेश किया गया है। वहीं इस मुड़ने वाले मोबाइल में 512GB UFS 4.1 storage दी गई है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए ऑनर मैजिक वी6 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 70mm 64 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। Honor Magic V6 की दोनों स्क्रीन पर सेल्फी सेंसर लगाया गया है। यानी फोन को फोल्ड या अनफोल्ड, दोनों तरीकों से सेल्फी खींची जा सकती है। दोनों डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए Honor Magic V6 स्मार्टफोन को 6660mAh battery से लैस कर टेक मंच पर पेश किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80W wired फास्ट चार्जिंग और 66W wireless फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह फोल्डेबल फोन रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।
Honor Magic V6 को कंपनी 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड के साथ लेकर आई है। इस मोबाइल में Honor Connect दिया गया है जो iPhone व अन्य iOS डिवाइसेज के साथ 2-वे कनेक्ट हो सकता है। कंपनी का दावा है कि इस मोबाइल में व्यावसायिक तौर पर उपलब्ध होने वाला सबसे मजबूत स्टील लगाया गया है जिससे Super Steel Hinge बना है। फोन की कीमत अभी सामने नहीं आई है लेकिन इसे Red, Gold, White और Black कलर में बेचा जाएगा।












