Honor Magic V6 के लॉन्च से पहले तस्वीरें लीक, देखें कैसा है लुक और संभावित फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/honor-magic-v6-design-image-specs-leak.jpg

Honor अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V6 को लॉन्च कर सकता है। हालांकि ब्रांड ने इसका ऐलान नहीं किया है, लेकिन लगातार इसके बारे में लीक सामने आ रहे हैं। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में डिवाइस की कुछ ऑफिशियल जैसी दिखने वाली तस्वीरों सामने आई हैं। जिससे इसके लुक का पता चल गया है। साथ ही संभावित फीचर्स भी शेयर किए गए हैं। आइए, आगे अपकमिंग Honor Magic V6 की डिटेल्स जानते हैं।

चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर कई यूजर्स ने हॉन्गकॉन्ग अभिनेता और सिंगर Nicholas Tse की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह एक कमर्शियल शूट के दौरान बेहद पतला फोल्डेबल फोन पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह अपकमिंग Honor Magic V6 हो सकता है। तस्वीरों से यह भी देखा जा सकता है कि आगामी Honor Magic V6 में कंपनी का परिचित ऑक्टागोनल रियर कैमरा मॉड्यूल बरकरार रखा जा सकता है। फ्रेम पर दिखाई दे रही एंटीना लाइन्स से संकेत मिलता है कि इसमें मेटल बिल्ड मिल सकता है।

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा इसके फिनिश को लेकर है। पहले आए एक लीक में दावा किया गया था कि यह डिवाइस रेड वेगन लेदर फिनिश में आएगा। नई तस्वीरों में दिख रहा फोन भी इसी रेड टेक्सचर में है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यही इसका मुख्य कलर वैरियंट हो सकता है।

फीचर्स की बात करें तो Honor Magic V6 चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी नजर आ चुका है। लिस्टिंग के अनुसार इसमें करीब 7,150mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह किसी फोल्डेबल फ्लैगशिप में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी संभावना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor Magic V6 फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा (बड़े सेंसर के साथ) और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग, फुल वॉटरप्रूफिंग और Beidou सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। कंपनी पतले और हल्के डिजाइन पर खास फोकस जारी रख सकती है।

बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुआ Honor Magic V5 फोल्ड होने पर सिर्फ 8.8mm मोटा और 219 ग्राम वजन वाला है। जबकि उसमें 6,100mAh की बैटरी दी गई थी। ऐसे में Magic V6 से और भी बेहतर डिजाइन और बड़ी बैटरी की उम्मीद की जा सकती है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Honor Magic V6 को Mobile World Congress 2026 में पेश किए जाने की संभावना है, जिसकी शुरुआत 5 मार्च से होगी। वहीं, लॉन्च के बाद ही साफ होगा कि लीक में सामने आई जानकारियां कितनी सही साबित होती हैं।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो पूर्व लीक के अनुसार आगामी फोल्डेबल Honor Magic V6 फोन Snow White, Velvet Black, Red Hare और Sunrise Gold जैसे कलर्स में आ सकता है।

यदि आप भी आने वाले महीने में नया फोल्ड फोन लेने का मन बना रहे हैं तो Honor Magic V6 के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।