Honor Magic V7 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 6000mAh से बड़ी बैटरी और 8.15-इंच डिस्प्ले से हो सकता है लैस

Join Us icon

Honor अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V7 पर काम कर रहा है। क्योंकि इस अपकमिंग फोन के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर से जुड़ी अहम जानकारियां लीक में सामने आई हैं। जिसे टिप्स्टर Digital Chat Station ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर शेयर किया है। माना जा रहा है कि यह फोन पिछले मॉडल Honor Magic V6 के मुकाबले कुछ अपग्रेड के साथ आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Honor Magic V7 के स्पेसिफिकेशंस लीक

टिप्स्टर के अनुसार, Honor Magic V7 में 6.5-इंच का आउटर डिस्प्ले और करीब 8.15-इंच का इनर UTG डिस्प्ले मिल सकता है। UTG यानी अल्ट्रा-थिन ग्लास का उपयोग फोल्डेबल स्क्रीन में किया जाता है। यदि तुलना करें तो पूर्व मॉडल Honor Magic V6 में 6.52-इंच का आउटर डिस्प्ले और 7.95-इंच की इनर स्क्रीन दी गई थी।

Honor Magic V7 में नेक्स्ट जनरेशन का फ्लैगशिप चिपसेट मिलने की बात कही गई है। पूर्व मॉडल Honor Magic V6 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। ऐसे में अनुमान है कि आगामी मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट लगाया जा सकता है। हालांकि, टिप्स्टर ने प्रोसेसर का नाम नहीं बताया है।

Honor Magic V7 में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 1/1.28-इंच का SmartSens SC595 सेंसर, वेरिएबल अपर्चर और RYYB टेक्नोलॉजी मिलने की बात कही गई है। इसके साथ करीब 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। पेरिस्कोप कैमरे की मदद से दूर की तस्वीरें लेने में मदद मिलती है। वहीं, वेरिएबल अपर्चर अलग-अलग लाइट कंडीशन में कैमरे के परफॉरमेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है।

लीक के मुताबिक, आगामी Honor Magic V7 में 6,000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, इसकी सटीक क्षमता और चार्जिंग स्पीड की जानकारी सामने नहीं आई है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो बड़ी स्क्रीन वाले इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन में बेहतर बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है।

Honor Magic V7 लॉन्च टाइमलाइन संभावित

Honor Magic V6 को इस साल मार्च में चीन में पेश किया गया था। इसी लॉन्च टाइमलाइन को देखते हुए Honor Magic V7 के अगले साल यानी मार्च 2027 के आसपास पेश होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी के ऐलान का वेट करना होगा।

यदि आप चीन में हैं और तगड़ा फोल्ड फोन लेने की सोच रहे हैं तो Honor Magic V7 के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here