Honor Play 5 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, इन दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

Honor ने पिछले हफ्ते चीन में Honor Play 5T Life स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज का नया स्मार्टफोन Honor Play 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऑनर के इस स्मार्टफोन को लेकर कुछ दिनों से ही जानकारी सामने आ रही है। Honor Play 5 स्मार्टफोन के बारे में लेटेस्ट जानकारी Digital Chat Station के जरिए सामने आई है। इससे पहले GSM ARENA ने इस स्मार्टफोन के बारे लीक रिपोर्ट में बताया था कि ऑनर के इस स्मार्टफोन को 64 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा और 66W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

honor-play5-specs

Honor Play 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Honor Play 5 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Digital Chat Station ने शेयर की हैं। लीक रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग स्मार्टफोन Honor Play 5 में 6.53 इंच OLED पैनल दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ होगा। ऑनर के इस स्मार्टफोन की मोटाई 7.46mm और भार 179 ग्राम हो सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi फोन में लगी आग, जानें क्या है पूरा मामला

ऑनर के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को MediaTek के Dimensity 800U चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। ऑनर का यह स्मार्टफोन 3,800mAh बैटरी और 66W फास्ट रैपिड चार्ज के साथ पेश किया जा सकता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 64-मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल क तीसरा कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। ऑनर के अपकमिंग Honor Play 5 स्मार्टफोन के बारे फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने Redmi Note 10 की कीमत में किया इजाफा, जानें क्या हैं नए दाम

Honor Play 5

अपकमिंग Honor Play 5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के साथ डिजाइन रेंडर भी सामने आए हैं। डिजाइन की बात करें Honor Play 5 स्मार्टफोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच दिया जा सकता है। इसके साथ ही बैक पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें LED फ्लैश भी दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के बाईं ओर सिम कार्ड स्लॉट और फोन के टॉप में एक माइक्रोफोन दिया गया है। ऑनर के इस स्मार्टफोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं।

ऑनर के अपकमिंग Play 5 स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा या फिर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। ऑनर के इस स्मार्टफोन की कीमत संबंधी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here