Honor Win 2 सीरीज में आ सकता है Pro Max मॉडल, मिल सकती है 10,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 6

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/honor-win-.jpg

Honor की अपकमिंग Win स्मार्टफोन सीरीज को लेकर अपडेट सामने आया है। इसमें आने वाले Honor Win 2 फोन के  लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच नई जानकारी के अनुसार कंपनी इस डिवाइस को Honor Win 2 की जगह Honor Win 2 Pro या Honor Win 2 Pro Max नाम से लॉन्च कर सकती है। लेटेस्ट लीक के अनुसार यह फोन फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशंस और बड़ी बैटरी के साथ लाया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

आगामी फोन में Qualcomm का अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर और बड़ी 10,000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Honor के इस नए डिवाइस में एडवांस्ड एक्टिव कूलिंग फैन सिस्टम दिया जा सकता है। जिससे लंबे समय तक गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस टास्क के दौरान फोन का तापमान कंट्रोल में रह सकता है। खास बात यह है कि टिप्स्टर ने कमेंट सेक्शन में इशारा किया है कि यह मॉडल स्टैंडर्ड Honor Win 2 नहीं होगा। इसलिए उम्मीद है कि यह प्रो या प्रो मैक्स नाम से आ सकता है।

लीक में यह भी दावा किया गया है कि आगामी ऑनर फोन में 6.89-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जो 2K रिजॉल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें LTPS पैनल इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कैमरा हार्डवेयर में भी बड़े अपग्रेड दिए जा सकते हैं।

फोन में बेहतर कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिलने की वजह यह प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट कर सकता है। हालांकि यह Honor Win 2 Pro या Honor Win 2 Pro Max नाम से आएगा इसकी जानकारी कंफर्म नहीं है।

लीक में लाइनअप के अन्य वेरिएंट्स का भी जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि एक रेगुलर मॉडल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। वहीं, एक लोअर-एंड वर्जन भी टेस्टिंग में है, जिसमें Snapdragon 8 Elite चिप और 1.5K हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इससे साफ है कि Honor इस सीरीज को अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में लेकर आ सकता है।

फिलहाल Honor ने आधिकारिक तौर पर Win 2 सीरीज या इसके लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह लाइनअप पूर्व के लॉन्च पैटर्न से पहले चीन में आ सकता है। इस सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर OnePlus, iQOO और Redmi के फ्लैगशिप डिवाइस से हो सकता है। यदि आप इस श्रृंखला को लेने की इच्छा रखते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें। (सोर्स)