
Honor ने चीन में अपने प्ले स्मार्टफोन लाइनअप में नया Honor Play 11 जोड़ दिया है। फोन की बड़ी खासियत इसकी 8,300mAh बैटरी है। जबकि इसमें Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और IP68, IP69 व IP69K रेटिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। ब्रांड ने डिवाइस को खासतौर पर लंबी बैटरी लाइफ और मजबूती को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है। आइए, आगे प्राइस और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Honor Play 11 के स्पेसिफिकेशंस
Honor Play 11 में 6.87-इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1592 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz रखा गया है। यह डिस्प्ले HBM मोड में 1,020 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके साथ स्क्रीन में DC डिमिंग, आई-कंफर्ट मोड और नेचुरल लाइट जैसे डिस्प्ले मोड दिए गए हैं।
परफॉरमेंस के लिए Honor Play 11 फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलता है। फोन में 8GB RAM तक और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए Honor Play 11 के रियर पैनल पर 50MP का कैमरा दिया गया है। जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। जो f/2.2 अपर्चर वाला है।
Honor Play 11 में 8,300mAh की बैटरी दी गई है। जबकि इसकी रेटेड कैपेसिटी 7,900mAh है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Honor का दावा है कि लैबोरेटरी कंडीशन में बैटरी को 6 साल तक हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, रियल उपयोग में बैटरी की हेल्थ अलग-अलग उपयोग और कंडीशन पर निर्भर करेगी। फोन में स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं। इसमें हाई-वॉल्यूम मोड मिलता है। जिसके जरिए साउंड आउटपुट को सामान्य मोड की तुलना में 400 प्रतिशत तक बढ़ाने का दावा किया गया है।
Honor Play 11 फोन के साइड में एक डेडिकेटेड AI बटन भी दिया गया है। जिसके जरिए Honor के Any Door, रिमोट असिस्टेंस और AI फेस-स्वैप डिटेक्शन जैसे कई फीचर्स तक भी क्विक एक्सेस मिलता है।
Honor Play 11 फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। जो पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती हैं। इसके साथ फोन ने SGS Gold Label की फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस और कंप्रेशन रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन हासिल किया है। Honor का दावा है कि फोन 2.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 168.3 x 78.54 x 8.30mm और वजन 216.5 ग्राम रखा गया है।
कनेक्टिविटी के लिए Honor Play 11 में 5G, डुअल नैनो-सिम, Wi-Fi 5, Bluetooth 4.2, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Honor Play 11 की कीमत
Honor Play 11 को चीन में तीन वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB + 128GB की कीमत 1,399 युआन (करीब 19,927 रुपये), 8GB + 128GB 1,599 युआन (करीब 22,776 रुपये) और 8GB + 256GB 1,899 युआन (करीब 27,049 रुपये) रखी गई है। फोन को Desert Gold, Mist Purple, Meteor Silver और Phantom Black कलर में पेश किया गया है।
यदि आप चीन में हैं और बड़ी बैटरी वाला मिड रेंज फोन देख रहे हैं तो Honor ने Play 11 को चुन सकते हैं। यह लंबे बैकअप के साथ मजबूत बॉडी और अच्छा परफॉरमेंस भी देगा। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।












