Honor Win 2 सीरीज और Win Tablet की लॉन्च डेट कंफर्म, बड़ी बैटरी और तगड़े स्पेसिफिकेशंस से होंगे लैस

Join Us icon

Honor ने अपनी नई गेमिंग Win 2 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी चीन में 21 अक्टूबर को Honor Win 2 सीरीज के स्मार्टफोन और Honor Win Tablet को लॉन्च करेगी। इन डिवाइस को Honor Win Gaming Universe Carnival इवेंट के दौरान बाजार में उतारा जाएगा। खास बात यह है कि Honor Win 2 सीरीज की सेल लॉन्च वाले दिन ही शुरू हो जाएगी। आइए, आगे इनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

Honor Win 2 सीरीज का डिजाइन

Honor ने आधिकारिक तौर पर Win 2 सीरीज के स्मार्टफोन की इमेज जारी की है। इसके बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। जिसमें दो कैमरा सेंसर हैं। कैमरा मॉड्यूल के पास ही कूलिंग फैन और LED लाइटिंग वाला हिस्सा मौजूद है। जिसके चारों ओर RGB लाइटिंग नजर आती है। आप इमेज में लॉन्च डेट भी देख सकते हैं।

फोन के बैक पैनल पर क्लाउड जैसा पैटर्न भी देखने को मिलता है। जो इसके गेमिंग डिजाइन को अलग लुक देता है। कंपनी ने इस सीरीज को साल के टॉप-टियर गेमिंग डिवाइस के तौर पर दर्शाया है। हालांकि, फोन के प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग और डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है।

Honor Win Tablet में मिलेगा कूलिंग फैन

Honor Win Tablet भी 21 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इसकी प्रमुख खूबी बिल्ट-इन कूलिंग फैन है। जो Win सीरीज के टैबलेट में पहली बार दिया जा रहा है। एक्टिव कूलिंग सिस्टम की मदद से गेमिंग के दौरान डिवाइस के तापमान को सही रखने में मदद मिल सकती है।

अब तक आए लीक्स के अनुसार, Honor Win Tablet में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 8.4 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जो 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Honor Win 2 सीरीज और टैबलेट कैसी होगी 

Honor ने दिसंबर 2025 में चीन में अपनी पहली Win सीरीज के तहत Honor Win और Win RT स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इन डिवाइस में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी और बिल्ट-इन कूलिंग फैन जैसे फीचर्स दिए गए थे। वहीं, अब नई Win 2 सीरीज में पहले के मॉडल्स से ज्यादा बड़ी बैटरी और दमदार स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं।

21 अक्टूबर के इवेंट में कंपनी नए स्मार्टफोन और टैबलेट के प्रोसेसर, बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग स्पीड, कीमत और स्टोरेज वैरियंट से जुड़ी जानकारी देगी। यदि आप चीन में हैं और बड़ी बैटरी सहित दमदार परफॉरमेंस के लिए नया फोन लेना चाहते हैं तो Honor Win 2 सीरीज और टैबलेट तगड़े विकल्प बन सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इनका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here