
ऑनर ने चीन में अपनी एक्स60 जीटी सीरीज का मोबाइल पेश किया है यह Honor X60 GT नाम से लॉन्च हुआ है। फोन मिड बजट सेगमेंट में आया है और कई दमदार खूबियों से लैस है। इसमें ग्राहकों को Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, 120Hz AMOLED स्क्रीन, 6,300mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे स्पेसिफिकेशंस और प्राइस विस्तार से जानते हैं।
Honor X60 GT के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Honor X60 GT में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2664 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। यह डिस्प्ले 10-बिट कलर सपोर्ट करती है और DCI-P3 वाइड कलर गमट के सपोर्ट से लैस है। इसमें 3840Hz PWM डिमिंग और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
डिजाइन और बिल्ड
यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाता है। इसकी मोटाई केवल 7.7mm है और वजन लगभग 193 ग्राम रखा गया है, जिससे यह स्लिम और हल्का फील देता है।
प्रोसेसर
Honor X60 GT में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट दिया गया है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस देता है।
रैम और स्टोरेज
फोन में अधिकतम 16GB तक की रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जो मल्टीटास्किंग और स्टोरेज दोनों के लिए पर्याप्त है।

कैमरा
Honor X60 GT में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है और अन्य 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर लगा हुआ है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग
Honor X60 GT में ग्राहकों को 6,300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसमें Honor की किंगहाई लेक बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। यह बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी के अनुसार यह 0 से 100 प्रतिशत तक सिर्फ 45 मिनट में चार्ज हो जाती है।
सॉफ्टवेयर
Honor X60 GT स्मार्टफोन MagicOS 9.0 पर चलता है जो Android 15 पर आधारित है।
कनेक्टिविटी
Honor X60 GT में डुअल सिम 5G स्टैंडबाय, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC, ड्यूल-फ्रिक्वेंसी GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे जरूरी कनेक्टिविटी विकल्प मिल रहे हैं।
सिक्योरिटी फीचर्स
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जिससे आप तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग का अनुभव कर सकते हैं।
Honor X60 GT कलर्स और कीमत
Honor X60 GT फोन Titanium Shadow Silver, Titanium Shadow Blue और Phantom Night Black जैसे तीन कलर्स और स्टोरेज में चीन में लॉन्च हुआ है। जिसकी डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं।
- 12GB + 256GB की कीमत 1,799 युआन (लगभग ₹20,500)
- 12GB + 512GB की कीमत 1,999 युआन (लगभग ₹22,800)
- 16GB + 512GB की कीमत 2,399 युआन (लगभग ₹27,300)










