
ऑनर ने होम मार्केट चीन में अपने बजट स्मार्टफोन Honor X70i को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस कम कीमत में 6000mAh बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा चिपसेट, 12 जीबी रैम, 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज जैसे कई फीचर्स प्रदान करता है। आइए, आगे आपको मोबाइल से जुड़े पूरे स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Honor X70i के स्पेसिफिकेशंस
डिजाइन
नए Honor X70i का डिजाइन काफी स्लिम है। इसका माप 161mm × 74.55mm × 7.29mm है और वजन लगभग 178.5 ग्राम रखा गया है, जिससे यह हाथ में हल्का और स्टाइलिश महसूस करवाता है।
डिस्प्ले
Honor X70i स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल (FHD+) है और यह DCI-P3 वाइड कलर गमट, 10-बिट कलर्स और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान कर सकता है।
प्रोसेसर और मेमोरी
यह नया ऑनर फोन MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट से लैस होकर बाजार में आया है। इसमें 8GB या 12GB RAM के विकल्प मिलते हैं और इंटरनल स्टोरेज के लिए 512GB तक स्पेस दिया गया है, जिससे परफॉर्मेंस शानदार मिलेगी।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Honor X70i में 108 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मौजूद है जिसका अपर्चर f/1.75 है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें अपर्चर f/2.0 वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
Honor X70i में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चल सकती है। इसके साथ ही इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसे USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर
Honor X70i स्मार्टफोन MagicOS 9.0 पर चलता है जो कि Android 15 पर आधारित है।
कनेक्टिविटी और अन्य
कनेक्टिविटी के लिहाज फोन में 5G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, NFC और GPS जैसे विकल्प दिए गए हैं। इसके अलावा, यह IP65 रेटिंग के साथ आता है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है। इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
Honor X70i की कलर्स, कीमत और उपलब्धता
Honor X70i को चीन में तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 1,399 युआन (लगभग ₹15,800) है। दूसरा वैरियंट 12GB + 256GB 1,699 युआन (लगभग ₹19,200) का है। जबकि टॉप मॉडल 12GB + 512GB की कीमत 1,899 युआन (लगभग ₹21,500) रखी गई है। कलर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन मैग्नोलिया पर्पल, मून शैडो वाइट, वेलवेट ब्लैक और स्काई ब्लू जैसे चार रंगों में खरीदने के लिए उपलब्ध है।











