
ऑनर ने लगातार टीजर और माइक्रोसाइट में जानकारी देने के बाद आखिरकार HONOR X9c 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह डिवाइस इसी महीने की 7 तारीख को लॉन्च होने वाला है। ब्रांड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह नया अपडेट जारी किया है। इस आगामी स्मार्टफोन में ग्राहकों को 108 मेगापिक्सल कैमरा, 6600एमएएच की बड़ी बैटरी, शानदार कर्व डिस्प्ले जैसे कई स्पेसिफिकेशंस मिलने वाले हैं। आइए, आगे आपको पेश होने की तारीख, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
HONOR X9c 5G लॉन्च डिटेल्स
- सोशल मीडिया साइट एक्स और आधिकारिक तौर ऐलान करते हुए ऑनर ने अपने HONOR X9c 5G को लॉन्च करने की पुष्टि की है।
- आप नीचे दिए गए पोस्ट देख सकते हैं कि नया मोबाइल आने वाले 7 जुलाई को इंडियन मार्केट में पेश कर दिया जाएगा।
- पोस्ट में परफेक्ट शॉट्स के लिए मोशन सेंसिंग, सीमलेस मल्टीटास्किंग के लिए मैजिक पोर्टल, डिस्ट्रैक्शन्स हटाने के लिए AI इरेजर और अंधेरे को रोशन करने वाला नाइट मोड मिलेगा।
- यह डिवाइस Titanium Black और Jade Cyan रंगों में उपलब्ध होगा। जिसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज दिया जाएगा।
- कंपनी ने बताया है कि यह फोन Amazon.in पर 12 जुलाई 2025 से एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगा।
The wait is over.
The HONOR X9c 5G is launching on 7th July, bringing AI to life with Motion Sensing for perfect shots, Magic Portal for seamless multitasking, AI Eraser to clean distractions, and Night Mode that lights up the dark.
Know more- https://t.co/H7Ait7lTOV… pic.twitter.com/fBOZDP9htv— Explore HONOR (@ExploreHONOR) July 2, 2025
Honor X9C 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Honor X9C 5G फोन में 6.78-इंच की कर्व्ड AMOLED स्क्रीन प्रदान की जाएगी। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह ना सिर्फ विजुअल एक्सपीरियंस को स्मूद बनाएगा बल्कि आंखों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखेगा।
बिल्ड और डिजाइन
HONOR X9c उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो मजबूती और स्टाइल दोनों को पसंद करते हैं। फोन में ट्रिपल-रेजिस्टेंस ड्यूरेबिलिटी होगी। जो इसे accidental drops, स्क्रैचेस और प्रेशर से सुरक्षित बनाएगी। इसका स्लिम 7.98mm प्रोफाइल न केवल इसे हल्का रखेगा बल्कि इसे एक प्रीमियम लुक भी देगा।
कैमरा और एडवांस AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Honor X9C 5G में 108MP का AI-पावर्ड कैमरा सेटअप होगा। जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) और EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन) दोनों मौजूद होंगे।
बैटरी और चार्जिंग
डिवाइस में 6,600mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी। यह 25.8 घंटे का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक और 48.4 घंटे का ऑनलाइन म्यूजिक प्लेबैक प्रदान कर सकेगी। इसके साथ 66W का सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग होगी। यहीं नहीं इसमें मल्टी-पॉइंट बैटरी मॉनिटर के साथ अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग मोड और AI-सेफ चार्जिंग फीचर भी मिलेगा।
अन्य
Honor X9C 5G में ग्राहकों को अल्ट्रा-बाउंस एंटी-ड्रॉप टेक्नोलॉजी 2.0, 2 मीटर ड्रॉप रेजिस्टेंस, IP65 रेटिंग और तीन-परत अल्ट्रा-सील्ड 360-डिग्री वाटर रेजिस्टेंस तकनीक दी जाएगी।
बेहतर सर्विस
कंपनी ने भारत में अपनी आफ्टर-सेल्स सर्विस और कस्टमर सपोर्ट को भी मजबूत करने का दावा किया है। जो कि पहले यूजर्स की प्रमुख चिंताओं में से एक विषय था।













