
यदि आप उन लोगों में से एक हैं जो अपने खुद बीएसएनएल मोबाइल नंबर (BSNL Mobile Number) को याद नहीं रख पात हैं और इसे खोजने के सबसे आसान तरीकों की तलाश करते गैं तो अब आपको इस बारे में टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपका ये काम करने का सबसे सरल तरीका खोज कर लाए हैं। दरअसल, बीसएनएल नंबर को चेक (BSNL number check) यूएसएसडी कोड के साथ-साथ ऑनलाइन भी किया जा सकता है। वहीं, बीएसएनएल नंबर चेक करने का एक और आसान तरीका यह है कि किसी दूसरे नंबर पर कॉल करें और दूसरे मोबाइल की स्क्रीन पर फ्लैश होने वाले नंबरों को नोट कर लें। लेकिन, हम आपको यूएसएसडी कोड और ऑनलाइन माध्यम से बीएसएनएल नंबर चेक करने के तरीके की जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…
USSD कोड्स से ऐसे चेक करें BSNL नंबर
यूएसएसडी कोड सिर्फ नए प्लान व ऑफर की जानकारी के लिए नहीं बल्कि बीएसएनएल नंबर को चेक करने में भी आपकी मदद करते हैं। वैसे तो बीएसएनएल के गुजरात, केरल, हरियाणा आदि जैसे देश में अलग-अलग सर्किल हैं। इसलिए हमने आगे आपको बीएसएनएल नंबर चेक कोडकी जानकारी दी है, जिसकी मदद से आप अपना मोबाइल नंबर चेक कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स ऐसे देखें अपना बैलेंस और बचा हुआ डाटा, काफी सिंपल है पूरी प्रोसेस
*1#
*2#
*222#
*888#
*785#
*555#
*555*2#
*888#
*888*1#
कृपया ध्यान दें कि आप इनमें से किसी भी यूएसएसडी कोड का उपयोग करके बीएसएनएल नंबर को चेक कर सकते हैं। लेकिन, प्रत्येक बीएसएनएल सर्कल एक कोड के साथ कॉन्फ़िगर होता है इसलिए आप अगले ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं यदि पहले ऑप्शन से आपके प्रीपेड या पोस्टपेड जीएसएम नंबर को ट्रैक करने में परेशानी हो रही है।
बीएसएनएल ऐप का इस्तेमाल कर चेक करें बीएसएनएल मोबाइल नंबर
आप बीएसएनएल ऐप का उपयोग करके बीएसएनएल नंबर को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। लेकिन, ध्यान दें कि आप अपने मोबाइल नंबर की जांच के लिए माई बीएसएनएल ऐप का उपयोग तभी कर सकते हैं जब आपने ऐप डाउनलोड करने के बाद पहली बार अपना नंबर रजिस्टर किया हो। ऐप का उपयोग करके टेंशन फ्री बीएसएनएल नंबर ऑनलाइन चेक करने के लिए बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। इसे भी पढ़ें: BSNL 2022 के बेस्ट रिचार्ज, इनके सामने Jio के प्लान भी हैं पानी कम
- सबसे पहले Google Play Store या App Store पर जाएं और My BSNL ऐप सर्च करें।
- ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- एक बार इंस्टॉल हो जाने पर, पहली बार अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉग इन करें (यदि आप अपना मोबाइल नंबर नहीं जानते हैं, तो आप बीएसएनएल नंबर की जांच के लिए उपर्युक्त यूएसएसडी कोड विकल्प का उपयोग कर सकते हैं)।
- अपना बीएसएनएल नंबर दर्ज करने के बाद, आपको अपने मोबाइल पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
- ऐप पर लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।
- एक बार जब आप बीएसएनएल ऐप में लॉग इन हो जाते हैं, तो आप अपना मोबाइल नंबर कभी भी, कहीं भी देख सकते हैं क्योंकि यह ऐप की होम स्क्रीन पर दिखाता है।
- वहीं, दूसरे नंबर पर कॉल करके या एसएमएस भेजकर बीएसएनएल नंबर चेक कर सकते हैं।
बीएसएनएल नंबर की जांच करने का सबसे आसान तरीका
दूसरे नंबर पर कॉल करें या एसएमएस भेजें। हालांकि, इसके लिए आपके पास एक वैध प्लान होना चाहिए। यदि आप बीएसएनएल नंबर जानने और जांचने के लिए उपरोक्त यूएसएसडी कोड और ऑनलाइन ट्रिक का पालन नहीं करते हैं।






















