जानें किस एटीएम में है कैश और किस में कम है भीड़

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/atm.jpg

भारत में नोट बैन के बाद बैंक और एटीएम पर लंबी कतार देखी जा सकती है। पैसों के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और जैसे ही एटीएम में पैसे आ रहे हैं लोगों की लंबी कतार वहां खड़ी हो जा रही है। जब तक आप वहां पहुंच रहे हैं तब तक एटीएम से पैसे गायब हो जा रहे हैं। ऐसे में आपको दोगुनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ तकनीकी उपाय हैं जिससे आप जान सकते हैं कि आपके आस-पास किस एटीएम में पैसे उपलब्ध हैं और वह कार्य कर रहा है। आगे हमने ऐसा ही तरीका सुझाया है।

वॉलनट: ​वर्किंग एटीम की जानकारी देने में आपका एंडरॉयड फोन बेहद अहम भूमिका निभाएगा। यह एप्लिकेशन जानकारी देती है कि आपके किस नजदीकी एटीएम में पैसे हैं और कौन सा फिलहाल खाली है। वहीं अच्छी बात यह​ कही जा सकती है कि इस एप्लिकेशन में एटीएम लोकेशन को आप अपने दोस्तों के बीच शेयर भी कर सकते हैं। एप्लिकेशन को जैसे ही इंस्टॉल करेंगे सबसे पहले उपर में ही आॅउट आॅफ कैश का मैसेज आएगा। वहीं नीचे फाइंट ए​टीएम का विकल्प मिलेगा। जैसे आप उस पर क्लिक करेंगे मैप पर आपके आस—पास उपलब्ध सभी एटीम की जानकारी आ जाएगी और इसके साथ ही जिस एटीएम में पैसे होंगे वह हरे रंग में दिखाई देगा। मैप लोकेशन को आप अपने व्हाट्सऐप, फेसबुक और मैसेंजर कॉन्टैकट को बस एक क्लिक से सेंड कर सकते हैं।

जानें 2,000 रुपये के नोट पर कैसे लगाएं अपनी तस्वीर

इसके अलावा वॉलनट ऐप्लिकेशन आपके बिल डिटेल्स और खर्चों को मैनेज करने में भी सक्षम है लेकिन फिलहाल एटीएम के लिए इसे सबसे बेस्ट सर्विस कहा जाएगा।

जानें कैसे करें व्हाट्सऐप में टू स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग

कैश नो कैश: वहीं आपके पास दूसरा आॅप्शन कैश नो कैश का है। यह वेब सर्विस है और बेहद ही सटीक जानकारी देने में सक्षम है। इस वेब के माध्यम से आप जान सकते हैं कि किस एटीएम में पैसे हैं और किस में वेटिंग चल रही है। इसके अलावा नो कैश की जानकारी भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैश नो कैश में ए​टीएम की जानकारी लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन या कंप्यूटर पर https://cashnocash.com टाईप करना है। इसके साथ ही स्क्रीन पर फाइंड कैश का विकल्प आ जाएगा और आपको वहां अपने एरिया का पिनकोड लिखकर फाइंड कैश पर क्लिक करना है। इसके साथ ही एटीएम से संबंधित सभी जानकारियां आपके स्क्रीन पर होंगी।