
Ola Electric ने पिछले हफ्ते भारत में अपन इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 को लॉन्च किया है। ओला इलेक्ट्रिक के इस स्कूटर में कई सेग्मेंट फर्स्ट फीचर्स हैं, बल्कि इसकी क़ीमत भी काफ़ी एग्रेसिव है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी को लेकर कंपनी का काफ़ी अलग प्लान बनाया है। ओला बॉयर्स को घर पर स्कूटर डिलिवर करेगा। ओला ने भले ही डिलिवरी के लिए काफ़ी अलग प्लान बनाया हो लेकिन सर्विस और रिपयेरिंग का क्या होगा? खैर ओला ने इसकी भी प्लानिंग कर दिया है। ओला ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के सर्विसिंग का प्लान शेयर किया है।
घर पर होगी सर्विसिंग
Ola स्कूटर की सर्विस बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल एप्लिकेशन के ज़रिए होगी। कंपनी सर्विस के लिए “Ola Champion” को असाइन करेगा, जो तय समय में पहुंचेगा। ओला स्कूटर की सर्विसिंग घर में ही ओला के टेक्नीशियन द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही ओला के स्कूटर में प्रीडिक्टिव AI मेनटेनेंस दिया है जो फोन के जरिए यूजर्स को रिपेयर के लिए अलर्ट देता है।
ओला ने दावा किया है कि वह अपने स्कूटरों को एक ओमनीचैनल मॉडल के ज़रिए भेजेगी। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के एक्सपीरियंस सेंटर मौजूद है। Ola Electric का लक्ष्य है कि वह अगले तीन महीने में देश के हर शहर में एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित करेगा।
अलग-अलग राज्यों में अलग होगी कीमत
Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 99,999 रुपये और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1,29,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। हालांकि, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में इनकी कीमत अलग-अलग है। Ola S1 स्कूटर को गुजरात में 79,999 रुपये और Ola S1 Pro को 1,09,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल पर अलग-अलग राज्यों में मिलने वाली सब्सिडी के चलते क़ीमत अलग अलग है।
रेंज और टॉप स्पीड
Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को पांच कलर ऑप्शन और Ola S1 Pro को दस कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू है, जिसके लिए 499 रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा। Ola अगले महीने से इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी शुरू कर देगा। ओला को 1000 से ज्यादा शहरों से बुकिंग मिल रही है। Ola S1 स्कूटर में 121 km की रेंज और 90 किमी प्रति घंटा की स्पीड मिलती है। इसके साथ ही Ola S1 Pro में 181 किमी की रेंज और 115 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह भी पढ़ें : eBikeGo ने लॉन्च किया सबसे मजबूत इलेक्ट्रिक स्कूटर Rugged, कम कीमत में मिलेगी धांसू फीचर्स
चार्जिंग
चार्जिंग की बात करें तो ओला के इस स्कूटर के लिए 5AMP सॉकेट होम चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही कंपनी देश के 400 शहरों में 1,00,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइन्ट के Ola Hypercharger नेटवर्क स्थापित करने पर काम कर रही है। Hypercharger की मदद से इलेक्ट्रिक स्कूटर 18 मिनट में 75 किलो मीटर की रेंज ऑफ़र करता है। यह भी पढ़ें : Mi Smarter Living 2022 : Xiaomi भारत में लॉन्च करेगी Mi Band 6, Mi TV 5X समेत ये चार प्रोडक्ट, जानें खूबियां





















