
Ola ने पिछले रविवार 15 अगस्त को अपने पहले electric Scooter S1 को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को दो वेरिएंट्स S1 और S1 Pro में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कमाल के फीचर्स दिए हैं, जो कि देश में मौजूद किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटरों में मुश्किल ही देखने को मिलेंगे। स्कूटर की दिल्ली में कीमत (बिना सब्सिडी के) 99,999 रुपए से शुरू होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली से भी कम कीमत में आप इस स्कूटर को खरीद सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कैस? दरअसल, यह सारा कमाल केंद्र सरकार की FAME-II पॉलिसी का है। इस पॉलिसी के अंदर राज्य सारकार इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही हैं। आइए आगे आपको अलग-अलग राज्यों में OLA Electric Scooter की कीमत और इसे 499 रुपए में बुक करने की पूरी जानकारी देते हैं।
क्या है FAME-II पॉलिसी
OLA इलेक्ट्रिक स्क्टूर की कीमत के बारे में जानकारी देने से पहले हम आपको यह बता दें कि आखिर क्यूं इलेक्ट्रि व्हीकल की कीमत सभी राज्यों में अलग-अलग होती है। दरअसल, FAME-II पॉलिसी के कारण Electric two-wheelers और Electric four-wheelers की कीमत पर छूट दी जाती है। केंद्र सरकार के अलगा छूट राज्य सरकारों द्वारा भी दी जाती है। यह छूट सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर समान होता है, लेकिन हाल के दिनों में, कई राज्य सरकारों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपनी एक अलग सब्सिडी की घोषणा की थी। राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली इन अलग-अलग सब्सिडी के चलते वाहनों की इफेक्टिव कीमत पर भी अंतर आता है। इसे भी पढ़ें: Ola Electric Scooter को इंडिया में इन बेस्ट 5 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर से मिलेगी चुनौती

Ola S1, S1 Pro Price
Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो गुजरात में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे सस्ता है, जहां S1 की कीमत 79,999 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,09,999 रुपए है। वहीं, दिल्ली में S1 की कीमत 85,099 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,10,499 रुपए है।
इसके अलावा राजस्थान में S1 की कीमत 89,968 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,19,138 रुपए है महाराष्ट्र में इनकी कीमत क्रमश: 94,999 रुपए और 1,24,999 रुपए है। इन चारों राज्यों को छोड़ कर अन्य सभी राज्यों में Ola S1 और S1 Pro की कीमत क्रमश: 99,999 रुपए और 129,999 रुपए है। दूसरे राज्यों की सराकर इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फिलहाल किसी प्रकार की छूट नहीं दे रही हैं। इसे भी पढ़ें: इस दिन 1947 रुपए में Simple One ई-स्कूटर की बुकिंग होगी शुरू, सिंगल चार्ज में चलेगा 240Km
कैसे करें Ola Electric Scooter बुक
- Ola Electric Scooter बुक करने का तरीका बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपको https://olaelectric.com/ पर जाना है।
- यहां होम पेज पर ही नीचे में रिजर्व रू 499 का विकल्प मिलेगा। आपको इसी पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया विंडोज़ खुलकर आ जाएगा और वहां मोबाइल नंबर का विकल्प मिलेगा। इसमें आपको अपना मोबाइन नंबर डालना है और नेक्सट करना है।
- इसे भरने के बाद जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा। आप डेबीट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई अकाउंट या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी बुकिंग की प्रकिया पूरी हो जाती है।
- आपके स्कूटर की बुकिंग का मैसेज रजिस्टर फोन नंबर पर आ जाएगा। अब जब ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होगी कंपनी खुद से आपको कॉन्टैक्ट करेगी।
Video: Realme GT 5G vs IQoo 7: PUBG Test, Battery Test, Benchmarks
Ola Electric Scooter की टॉप स्पीड
स्कूटर महज 3 सेकेंड में ही 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इतना ही नहीं इस स्कूटर में तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं, जिसमें नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर शामिल है।























