Google Maps में Ask Maps AI फीचर का उपयोग कैसे करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

आज के समय में मैप्स (Google Maps) सिर्फ रास्ता दिखाने तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। Google ने इसी अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए अपने पॉपुलर ऐप Google Maps में एक नया AI फीचर जोड़ा है-Ask Maps। यह फीचर स्मार्ट वर्चुअल गाइड की तरह काम करता है, जो आपको किसी भी जगह के बारे में नेचुरल भाषा में सवाल पूछने पर उसका जवाब देता है। आपको बता दें कि Ask Maps को Google Gemini की मदद से तैयार किया गया है, जिससे यह यूजर के सवालों को समझकर कॉन्टेक्स्ट के अनुसार जवाब देता है। अब आपको restaurants near me जैसे सामान्य सर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप सीधे पूछ सकते हैं, जैसे कि कैफे बताओ जहां पार्किंग भी हो और आपको उसी हिसाब से पर्सनलाइज्ड रिजल्ट भी मिलेंगे। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं Ask Maps क्या है, कैसे काम करता है?
Ask Maps क्या है और यह कैसे काम करता है?
आस्क मैप्स (Ask Maps) AI-पावर्ड कन्वर्सेशनल फीचर है, जो Google Maps के अंदर ही इंटीग्रेट किया गया है। यह फीचर आपको साधारण सर्च की जगह बातचीत यानी चैट के जरिए जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देता है। यह 300 मिलियन से ज्यादा लोकेशंस और 500 मिलियन से ज्यादा यूजर रिव्यू के डाटा का इस्तेमाल करता है। इसके साथ ही यह आपकी पर्सनल पसंद, सर्च हिस्ट्री और सेव किए गए प्लेसेस को भी ध्यान में रखता है। इसका मतलब यह है कि जब आप कोई सवाल पूछते हैं, तो यह सिर्फ डाटा ही नहीं दिखाता है, बल्कि आपके लिए सबसे बेहतर और पर्सनलाइज्ड सुझाव देता है। आप इसमें एक के बाद एक सवाल पूछकर अपने रिजल्ट को और सटीक बना सकते हैं।
Ask Maps का उपयोग कैसे करें?
अगर आपके फोन में यह फीचर उपलब्ध है, तो इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैंः
- स्टेप-1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Maps ऐप को ओपन करें। सुनिश्चित करें कि आपका ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेटेड हो, क्योंकि Ask Maps फीचर नए अपडेट के साथ ही आता है।
- स्टेप-2: अब आपको होम स्क्रीन पर ऊपर की तरफ Ask Maps का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करें। अगर यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो हो सकता है कि यह फीचर अभी आपके डिवाइस में रोलआउट न हुआ हो।
- स्टेप-3: Ask Maps इंटरफेस खुलने के बाद आप सीधे अपना सवाल टाइप कर सकते हैं। आप चाहें, तो माइक्रोफोन आइकन का उपयोग करके वॉयस कमांड भी दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप पूछ सकते हैं,
‘मेरे आसपास घूमने लाइक अच्छी जगह बताओ।’
- स्टेप-4: अब Ask Maps आपके सवाल को समझकर कन्वर्सेशनल जवाब देगा। इसमें आपको लोकेशन, रिव्यू और अन्य जरूरी जानकारी एक साथ मिलती है। इसके साथ एक मैप व्यू भी दिखता है, जिसमें सुझाए गए सभी स्थान एक साथ दिखाई देते हैं।
- स्टेप-5: आप अपने पहले सवाल के बाद और सवाल पूछकर रिजल्ट को और सटीक बना सकते हैं। इस तरह Ask Maps आपकी जरूरत के अनुसार रिजल्ट को refine करता रहता है।
- स्टेप-6: Ask Maps का इस्तेमाल सिर्फ घूमने की जगह के लिए ही नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट खोजने आदि के लिए भी कर सकते हैं। आप पूछ सकते हैं, ‘मेरे आसपास अच्छा रेस्टोरेंट या कैफे के बारे में बताओ।’ यह फीचर आपके आसपास के अच्छे रेस्टोरेंट और कैफे की जानकारी देगा।
- स्टेप-7: Ask Maps आपको एक Overview Map भी दिखाता है, जिसमें सभी सुझाए गए स्थान एक साथ दिखते हैं। इससे आपको यह समझने में आसानी होती है कि कौन-सी जगह आपके रूट में बेहतर फिट बैठती है।
Ask Maps के उपयोग के फायदे
Ask Maps का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पारंपरिक सर्च से कहीं ज्यादा स्मार्ट और तेज है। यह जटिल सवालों को भी आसानी से समझ सकता है, जैसे- ’15 मिनट की दूरी में अच्छा डोसा प्लेस बताओ जहां आउटडोर सीटिंग हो’ इसके अलावा, यह फीचर यूजर के अनुभव को पर्सनलाइज करता है और रियल यूजर रिव्यू के आधार पर बेहतर सुझाव देता है। इतना ही नहीं, Ask Maps कई तरह के रियल-लाइफ सीनारियो में भी बेहद उपयोगी साबित होता है। अगर आप रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह रास्ते में अच्छे फूड स्टॉप्स और होटल्स सुझा सकता है। वहीं अगर आप दोस्तों के साथ मीटअप प्लान कर रहे हैं, तो यह सभी की लोकेशन और पसंद के हिसाब से जगह सुझाता है। अगर आप किसी खास तरह की जगह ढूंढ रहे हैं,जैसे- शांत कैफे, पेट-फ्रेंडली रेस्टोरेंट या फास्ट Wi-Fi वाली जगह तो यह फीचर आपके लिए सबसे सही विकल्प हो सकता है।
Ask Maps फीचर दिखाई नहीं दे तो क्या करें?
कई बार यह फीचर तुरंत सभी यूजर्स को उपलब्ध नहीं होता है, क्योंकि यह server-side rollout के तहत धीरे-धीरे जारी किया जाता है। अगर आपके फोन में यह फीचर नहीं दिख रहा है, तो आप Google Maps ऐप को अपडेट करें, ऐप को बंद करके दोबारा ओपन करें और कुछ समय इंतजार करें। अक्सर कुछ दिनों के भीतर यह फीचर अपने आप उपलब्ध हो जाता है।
कुल मिलाकर देखें, तो Ask Maps, Google Maps का बेहद स्मार्ट और उपयोगी फीचर है, जो मैप्स के इस्तेमाल के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। यह फीचर आपको सिर्फ जानकारी नहीं देता है, बल्कि आपकी जरूरत के अनुसार सही सुझाव भी देता है। अगर आप ट्रैवल, फूड एक्सप्लोरेशन या लोकल सर्च को आसान और स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो Ask Maps आपके लिए एक बेहतरीन टूल साबित हो सकता है। आने वाले समय में AI का उपयोग इस तरह के ऐप्स में और बढ़ेगा और Ask Maps उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
सवाल-जवाब (FAQs)
Ask Maps फीचर क्या है और यह कैसे काम करता है?
Ask Maps एक एडवांस AI-आधारित फीचर है, जो Google Maps के अंदर इंटीग्रेट किया गया है। यह आपको नेचुरल भाषा (जैसे आप किसी इंसान से बात करते हैं) में सवाल पूछने की सुविधा देता है। यह फीचर Google Gemini की मदद से काम करता है, जो आपके सवाल का मतलब समझकर आपकी लोकेशन, पुराने सर्च, सेव किए गए प्लेसेस और लाखों यूजर रिव्यू के आधार पर पर्सनलाइज्ड और सटीक सुझाव देता है। आप इसमें लगातार फॉलो-अप सवाल पूछकर अपने रिजल्ट को और बेहतर बना सकते हैं।
क्या Ask Maps सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है और अगर नहीं दिखे तो क्या करें?
फिलहाल Ask Maps फीचर Android और iOS पर धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है, यानी यह हर यूजर को एक साथ नहीं मिलता है। अगर आपके फोन में यह फीचर दिखाई नहीं दे रहा है, तो सबसे पहले Google Maps को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें। इसके बाद ऐप को बंद करके दोबारा ओपन करें या फोन रीस्टार्ट करें। फिर भी अगर फीचर नहीं दिखे, तो आपको कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि यह server-side rollout के तहत जारी किया जा रहा है।
क्या Ask Maps बिना इंटरनेट के काम करता है?
नहीं, Ask Maps पूरी तरह ऑनलाइन फीचर है, क्योंकि यह रियल-टाइम डाटा, लोकेशन, रिव्यू और AI प्रोसेसिंग पर निर्भर करता है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है। बिना इंटरनेट के आप केवल सामान्य मैप्स का ऑफलाइन नेविगेशन इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन Ask Maps की AI सुविधाएं काम नहीं करेंगी।
क्या Ask Maps वॉइस कमांड और जटिल सवालों को समझ सकता है?
हां, Ask Maps की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह जटिल और मल्टी-पार्ट सवालों को भी समझ सकता है। आप माइक्रोफोन आइकन पर टैप करके वॉइस के जरिए भी सवाल पूछ सकते हैं जैसे-“मेरे पास 20 मिनट हैं, आसपास शांत कैफे बताओ जहां Wi-Fi अच्छा हो और भीड़ कम हो।” यह फीचर आपके पूरे सवाल का विश्लेषण करके उसी हिसाब से रिजल्ट देता है। साथ ही, आप बातचीत जारी रखकर रिजल्ट को और refine भी कर सकते हैं।
Ask Maps और सामान्य Google Maps सर्च में क्या फर्क है?
सामान्य Google Maps सर्च में आपको कीवर्ड डालकर लिस्ट में से खुद विकल्प चुनने पड़ते हैं, जैसे- “restaurants near me”। इसमें आपको कई रिजल्ट मिलते हैं और सही जगह ढूंढने के लिए रिव्यू पढ़ने पड़ते हैं। वहीं Ask Maps एक स्मार्ट AI असिस्टेंट की तरह काम करता है, जहां आप सीधे अपनी जरूरत बता सकते हैं-जैसे “परिवार के साथ जाने के लिए शांत और साफ-सुथरा रेस्टोरेंट बताओ।” यह फीचर आपके लिए पहले से फिल्टर किए गए, पर्सनलाइज्ड और कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड रिजल्ट दिखाता है, जिससे आपका समय बचता है और बेहतर विकल्प मिलते हैं।