जानें कैसे करें अपने मोबाइल में रिसायकल बिन का उपयोग

Join Us icon

आप जब कंप्यूटर पर कार्य कर रहे हों और कोई फाइल डिलीट हो गई हो तो तुरंत रिसायकल बिन से वापस ले आते हैं। यही कारण है कि आप कंप्यूटर पर बेफिक्र होकर कार्य कर रहे होते हैं और कहीं भी कुछ डिलीट करने की बारी आए तो उसे बिना ज्यादा टाइम लिए डिलीट कर देते हैं। परंंतु आप मोबाइल पर काम कर रहे हों और कुछ डिलीट जो जाए तो फिर उसे वापस लाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। इसलिए किसी भी फाइल को डिलीट करने से पहले कई बार सोचते हैं। परंतु मैं जो तरीका बताने जा रहा हूं उसके बाद आप आराम से मोबाइल मे किसी भी फाइल को डिलीट कर सकते हैं।

कंप्यूटर की तरह आप अपने एंडरॉयड फोन में भी रिसायकल बिन का उपयोग कर सकते हैं और फोन से डिलीट फाइल को वापस ला सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में डंपस्टेर मोबाइल ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा।

जानें कितनें ​परीक्षणों से होकर गुजरती है आपके मोबाइल फोन की बैटरी

सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसका उपयोग करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है बल्कि उपयोग काफी आसान है और इंस्टॉल होते ही काम शुरू कर देता है।

जैसे ही आप डंपस्टेर मोबाइल ऐप्लिकेशन को इंस्टॉल करेंगे स्क्रीन पर ही विकल्प आ जाएगा कि आप किस-किस तरह के फाइल का बैकअप लेना चाहते हैं। इसमें आपके सामने आॅडियो, वीडियो और इमेज सहित कई दूसरे विकल्प भी उपलब्ध होंगे। बैक का चुनाव करने के बाद एक दो प्रक्रियाएं पूरी करने के साथ ही काम शुरू हो जाएगा।

फोन में मैमोरी कार्ड लगाने पर हो रही है समस्या जानें 10 आसान समाधान

अब आप अपने एंडरॉयड फोन में कुछ भी डिलीट करेंगे तो वह डंपस्टेर एप्लिकेशन में स्टोर हो जाएगा। इसे आप वापस फोल्डर में स्टोर कर सकते हैं। हालांकि यह बात आपके दिमाग में भी होगी कि यदि ढ़ेर सारे फाइल डिलीट हो जाए तो किसी एक को कैसे सर्च कर सकते हैं। तो आपको बता दूं कि ऐप्लिकेशन में डिलीट फाइल को सर्च करने का विकल्प भी बेहद आसान है। आप आॅडियो, वीडियो और इमेज के अलावा फोल्डर के आधार पर भी किसी को सर्च कर सकते हैं।

कंप्यूटर की तरह डिलीट फाइल्स तब तक स्टोर रहती हैं जब तक की आप खुद से न​ डिलीट करें। वहीं डिलीट फाइलों को भी यह बेहद ही व्य​वस्थित तरीके से रखता है ​जिससे कि आप उसे आसानी से देख सकें। इसमें फाइलें तिथि और साइज के अनुसार भी रख सकते हैं। हालांकि इसमें इतने फीचर्स नहीं हैं कि ज्यादा बात की जा सके। गूगल प्ले स्टोर पर यह एप्लिकेशन मुफ्त हैं।