200MP कैमरा फोन OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max इंडिया लॉन्च लाइव देखें यहां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/find-x10-series-launch.jpg

ओपो फैंस के लिए बड़ा दिन आया है। कंपनी अपनी फ्लैगशिप फाइंड एक्स10 सीरीज इंडिया में पेश करने जा रही है जिसमें ब्रांड के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max इंडिया लॉन्च को आप घर बैठे-बैठे अपने ही फोन पर लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका हमने आगे बताया है। इस लॉन्च ईवेंट में नए फ्लैगशिप फोन का प्राइस, सेल डेट और ऑफर्स की अनाउंसमेंट की जाएगी।

OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max इंडिया लॉन्च लाइव स्ट्रीम

ओपो कंपनी 22 अक्टूबर को एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से फाइंड एक्स10 और फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। यह लॉन्च ईवेंट शाम को 4 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही ब्रांड के सभी सोशल मीडिया चैनल्स पर इस लॉन्च ईवेंट का लाइव टेलीकॉस्ट किया जाएगा। वहीं नीचे लगी यूट्यूब विंडो पर क्लिक करके भी आप OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max इंडिया लॉन्च लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

OPPO Find X10 Pro Max

ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स में 200MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यानी इस मोबाइल के बैक पैनल पर लगे तीनों सेंसर 200 मेगापिक्सल के हैं। इनमें Ultra-Dynamic मेन कैमरा, Telephoto सेंसर और Ultra-Wide एंगल लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओप्पो 5जी फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO Find X10 Pro Max 5G फोन एंड्रॉयड 17 बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट लगाया गया है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 4.55गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali G2-ultra जीपीयू लगाया गया है।

फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स में 6.78-इंच की 1.5K flexible AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसपर अल्ट्रासोनिक ​इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग गोरिल्ला Glass Victus 2 की लेयर दी गई है। पावर बैकअप के लिए Find X10 Pro Max 8000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 80W SuperVOOC और 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलता है। यह IP66, IP68 और IP69 रेटिंग वाला फोन है।

OPPO Find X10

ओपो फाइंड एक्स10 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.6 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 200 मेगापिक्सल Telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इनके साथ ही 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और एक depth+macro सेंसर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है।

OPPO Find X10 5G फोन एंड्रॉयड 17 आधारित ColorOS 17 पर काम करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.70गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए इस ओपो 5जी फोन को LPDDR5X RAM तकनीक से लैस किया गया है।

ओपो फाइंड एक्स10 5जी फोन में 6.59-इंच की 1.5K LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। पावर बैकअप के लिए यह ओपो 5जी फोन भी 8000mAh Battery से लैस किया गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग और 50W Wireless चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स को इस ओपो मोबाइल में 10W Reverse वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी।