
MediaTek ने अपने सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट Dimensity 9600 Pro को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। MediaTek Tech Day के मंच से कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि आने वाले दिनों इस फ्लैगशिप प्रोसेसर वाले फोन भारतीय बाजार में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी मंच से टेक ब्रांड ओपो ने भी अनाउंस किया है कि वह OPPO Find X10 Pro Max को इंडिया में इसी डाइमेंसिटी चिपसेट पर लॉन्च करेगी।
MediaTek Dimensity 9600 Pro
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसमें 3.1GHz क्लॉक स्पीड वाले 3 C2-Pro कोर, 4.35GHz क्लॉक स्पीड वाले 3 C2-Pro कोर और 4.55GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड वाले 2 C2-Ultra कोर शामिल हैं। मीडियाटेक के मुताबिक यह पिछली जेनरेशन के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा सिंगल-कोर और 15 प्रतिशत ज्यादा मल्टी-कोर परफॉर्मेंस दे सकता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस हैंडल करने के साथ ही 61 प्रतिशत तक की कम पावर कंजम्पशन होती है।
इस फ्लैगशिप मीडियाटेक प्रोसेसर में Dual-NPU आर्किटेक्चर और Dimensity Agentic AI Engine भी दिया गया है। चिपसेट में कंपनी ने सेकेंड जनरेशन Super-Efficient NPU शामिल है जो ऑलवेज़-ऑन एआई के दौरान पावर कंजम्पशन को 40 प्रतिशत तक कम कर सकता है। बताते चलें कि इस मीडियाटेक प्रोसेसर में नया Native AI Architecture दिया गया है जो स्मार्टफोन में ऑन-डिवाइस और Agentic AI एक्सपीरियंस को बेहतर बनाए रखेगा।
मोबाइल गेमिंग का शौक रखने वाले लोगों को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो प्रोसेसर शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देगा। इस चिपसेट में 185fps गेमप्ले का सपोर्ट मिलता है। ब्रांड के मुताबिक यह जीपीयू 18 प्रतिशत तेज ray tracing दे सकता है। वहीं चिपसेट में लगाए गए MediaTek Neural Graphics Architecture और HyperEngine बेहरतीन गेमिंग एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखते हैं। बताते चलें कि डाइमेंसिटी 9600 प्रो के साथ ही कंपनी ने MediaTek Dimensity 9600M को भी भारत में अनाउंस कर दिया है।
OPPO Find X10 Pro Max
ओपो के ओर से अनाउंस किया जा चुका है कि वह इंडिया में अपनी फाइंड एक्स10 सीरीज का Find X10 Pro Max स्मार्टफोन लेकर आ रही है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9600 Pro पर काम करेगा जिसे एंड्रॉयड 17 आधारित ColorOS 17 पर लाया जाएगा। उम्मीइ की सकते हैं कि भारतीय बाजार में यह अपकमिंग ओपो मोबाइल 12GB और 16GB RAM पर बिकेगा। इस फोन में LPDDR5X RAM मिलेगी जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी।
OPPO Find X10 Pro Max के ही अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में Hasselblad पावर्ड कैमरा सेटअप दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल Ultra-Dynamic मेन कैमरा, 200 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर और 200 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बताते चलें कि ओपो फाइंड एक्स 10 प्रो मैक्स के कैमरा से 60fps पर 8K video रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी स्मार्टफोन में 6.78-इंच की 1.5K flexible AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल में 8000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SuperVOOC Flash Charge और 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।











