HP Victus 15 गेमिंग लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • नया HP Victus AI-से लैस AMD Ryzen 9 8945HS प्रोसेसर के साथ आता है।
  • ग्राफिक्स के लिए लैपटॉप 8GB VRAM के साथ NVIDIA GeForce RTX 4060 का उपयोग करता है।
  • HP Victus लैपटॉप की कीमत वर्तमान में अमेजन पर 1,12,990 रुपये है।

नया HP Victus 15 एक AI गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें टॉप-ऑफ-द-लाइन AMD Ryzen 9 8945HS प्रोसेसर और डेडिकेटेड NPU दिया गया है। इस दमदार प्रोसेसर की बदौलत, Victus 15 रियल-टाइम में स्पीड, एफिशिएंसी और एडेप्टिव इंटेलिजेंस के जरिए गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का दावा करता है। यह डिवाइस भारत में लॉन्च हो चुका है। तो आइए इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

HP Victus 15: भारत में कीमत, उपलब्धता

HP Victus 15 AI गेमिंग लैपटॉप की भारत में कीमत 1,12,990 रुपये है। यह आज से अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

HP Victus 15: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

  • डिजाइन: लैपटॉप के कॉम्पैक्ट डायमेंशन्स 35.79 x 25.5 x 2.35 cm हैं और इसका वजन लगभग 2.29 किग्रा है। यह फुल-साइज, बैकलिट परफॉर्मेंस ब्लू ओपेक कीबोर्ड के साथ आता है, जिसमें न्यूमेरिक कीपैड दिया गया है। नेविगेशन के लिए इसमें HP Imagepad मौजूद है।
  • डिस्प्ले: HP Victus 15 में 15.6-इंच FHD+ IPS माइक्रो-एज डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1080p है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 300 निट्स ब्राइटनेस, और 62.5% sRGB कलर कवरेज के साथ आता है।

  • प्रोसेसर और ग्राफिक्स: इस लैपटॉप में AMD Ryzen 9 8945HS प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम बूस्ट क्लॉक 5.2GHz तक है। सभी ग्राफिकल टास्क को NVIDIA GeForce RTX 4060 हैंडल करता है, साथ ही 8GB VRAM मौजूद है।
  • मेमोरी और स्टोरेज: लैपटॉप में 16GB DDR5 RAM दी गई है, जो 5600 MT/s की स्पीड पर चलती है (1 x 16GB)। स्टोरेज के लिए इसमें 1TB PCIe NVMe M.2 SSD मौजूद है।
  • ऑडियो और कैमरा: साउंड के लिए, HP Victus 15 में DTS:X Ultra, डुअल स्पीकर्स, और HP Audio Boost दिया गया है, जो ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाता है। इंटीग्रेटेड कैमरा HP Wide Vision 720p HD कैमरा है, जिसमें टेम्पोरल नॉइज रिडक्शन और डुअल-अरे डिजिटल माइक्रोफोन शामिल हैं।
  • बैटरी और पावर: यह लैपटॉप 4-सेल, 70Wh Li-ion पॉलिमर बैटरी से लैस है। जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए 120W AC पावर एडॉप्टर शामिल है, इसके लिए दावा है कि यह सिर्फ 30 मिनट में 50% बैटरी चार्ज कर सकता है।
  • कनेक्टिविटी: यह लैपटॉप 10/100/1000 GbE LAN के साथ वायर्ड नेटवर्क कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें Realtek Wi-Fi 6 (2×2) और Bluetooth v5.4 दिया गया है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here