
ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने पिछले महीने ही अपनी फ्लैगशिप के तहत नया डिवाईस यू 11 पेश किया था। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स व स्क्वीज़ फीचर जैसी तकनीक से लैस इस फोन को अब एचटीसी इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। तथा साथ ही यह खबर भी सामनें आई है कि भारत में एचटीसी यू 11 का 6जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा।
एचटीसी इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर एचटीसी यू 11 को फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि वेबसाइट पर इस फोन की लॉन्च डेट तथा कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह बात काफी हद तक साफ हो गई है कि भारत में इस फोन को 6 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। जहां तक कीमत की बात है तो उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन 50,000 रुपये के करीब मूल्य पर उपलब्ध होगा।

एचटीसी यू 11 की बात करें तो 5.5-इंच की डब्ल्यूक्यूएचडी टच सेंसेटिव डिस्पले पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 पर कार्य करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का रियर सोनी आईएमएक्स362 सेंसर तथा सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स351 फ्रंट सेंसर दिया गया है।
एक्सक्लूसिव: जुलाई में जियोनी लॉन्च करेगा दो फोन, जियोनी ए1 प्लस और ए1 लाइट
बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में कंपनी का एआई अस्सिटेंट एचटीसी सेंस दिया गया है। यह फोन आईपी67 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से बचाता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। आने वाले माह में एचटीसी यू 11 को सिल्वर, सफायर ब्लू, ब्रिलियंट ब्लैक, आईस वाईट तथा सोलर रेड कलर वेरिएंट के साथ भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।





















