Kirin 8000 चिपसेट, 6100mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 70x Premium Edition लॉन्च, जानें प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/huawei-enjoy-70x-premium-edition-with-kirin-8000-launched-price-china.jpg

Huawei ने इस साल की शुरुआत में होम मार्केट चीन में Enjoy 70x स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने इसका अपग्रेडेड वर्जन Huawei Enjoy 70x Premium Edition लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल लेटेस्ट Kirin 8000 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ ही डिजाइन, बैटरी और फीचर्स भी प्रीमियम रखे गए हैं। यह मिड-रेंज सेगमेंट में नया फोन लेने वालों को लुभा सकता है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल्स जानते हैं।

फोन को चीन में Gold Sand, Starry Sea Blue और Obsidian Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत भी आकर्षक रखी गई है। जिसमें 256GB वैरियंट 1899 Yuan यानी इंडियन करेंसी अनुसार 23,730 रुपये और 512GB वैरियंट 2199 Yuan यानी करीब 27,479 रुपये में पेश हुआ है। ग्राहकों को Huawei Mall पर प्री-सेल के दौरान कंपनी 100 Yuan की छूट भी दे रही है। इसके अलावा डिवाइस की पहली सेल 27 नवंबर से शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें Huawei Enjoy 70x Premium Edition में 6.78-इंच का AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन और 437ppi पिक्सल डेंसिटी प्रदान की गई है। फोन HarmonyOS 4.2 पर रन करता है और इसे Kirin 8000 चिपसेट पावर देता है जो पिछले मॉडल के Kirin 8000A की तुलना में बेहतर परफॉरमेंस दे सकता है। डिवाइस में 6100mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है इसके साथ 40W Turbo SuperCharge का सपोर्ट मिल जाता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Huawei Enjoy 70x Premium Edition फोन के बैक पैनल पर 50MP अल्ट्रा-सेंसिंग मेन कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर लगाया गया है। जबकि फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन का डिजाइन पतला और हल्का है। इसकी मोटाई 7.98mm और वजन 189 ग्राम रखा गया है। इसके अलावा इसे डुअल सिम, X-Key, वन-क्लिक Beidou नेविगेशन, Beidou सैटेलाइट इमेज मैसेजिंग, AI वेट हैंड टच कंट्रोल, Super NFC, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, AIS इमेज स्टेबलाइजेशन, Bluetooth 5.1 और IP64 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स के साथ उतारा गया है।

Huawei Enjoy 70x Premium Edition उन यूजर्स के लिए मजबूत विकल्प बन सकता है। जो कम कीमत में प्रीमियम लुक, बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा और परफॉरमेंस की तलाश में हैं। यदि आप चीन में हैं और नया मिड रेंज फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसे लिया जा सकता है। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।