
Huawei Mate 90 सीरीज को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं, अब टिप्स्टर Digital Chat Station ने सीरीज के डिस्प्ले, चिपसेट, बैटरी और कैमरा को लेकर नई जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, सीरीज के टॉप मॉडल्स में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक हो सकती है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Mate 90 सीरीज स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार, Huawei Mate 90 सीरीज के हाई-एंड मॉडल यानी Mate 90 Pro और Mate 90 Pro Max में डुअल-लेयर OLED पैनल का उपयोग किया जा सकता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक होने की जानकारी सामने आई है।
डुअल-लेयर OLED में दो एमिसिव लेयर को एक के ऊपर एक लगाया जाता है। इससे सिंगल-लेयर OLED की तुलना में समान ब्राइटनेस पर कम पावर इस्तेमाल करते हुए ज्यादा ब्राइटनेस हासिल की जा सकती है। इससे डिस्प्ले की लाइफ में भी सुधार हो सकता है।
अगर लीक में सामने आई यह जानकारी सही साबित होती है, तो इसका सबसे बड़ा फायदा तेज धूप में फोन उपयोग करते समय दिखाई दे सकता है। हालांकि, 10,000 निट्स की जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुई है।
सीरीज के सबसे प्रीमियम Mate 90 RS Ultimate मॉडल को लेकर भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मॉडल का डिस्प्ले Mate 90 Pro और Pro Max से भी ज्यादा पीक ब्राइटनेस दे सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि Huawei इस मॉडल में कितनी निट्स ब्राइटनेस देगा।
चिपसेट की बात करें तो Mate 90 सीरीज के अलग-अलग मॉडल्स में अलग प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। लीक के मुताबिक, बेस मॉडल में N-1 चिप मिल सकती है। जबकि अगले मॉडल में उसी चिप का अपग्रेडेड वर्जन दिया जा सकता है। वहीं, सीरीज के सबसे बड़े मॉडल को नई N-generation चिप या Kirin 9050 Pro के साथ लाया जा सकता है। हालांकि, चिपसेट का नाम और इससे जुड़े स्पेसिफिकेशंस अभी कंफर्म नहीं हैं।
बैटरी के मामले में भी Mate 90 सीरीज खास हो सकती है। लीक के अनुसार, अलग-अलग मॉडल्स में 6,600mAh या 6,800mAh बैटरी दी जा सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक के अनुसार, Mate 90 सीरीज के सभी मॉडल्स में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें एक टेलीफोटो कैमरा भी शामिल होने की बात कही गई है। वहीं, सबसे प्रीमियम मॉडल Mate 90 RS Ultimate में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की जानकारी दी गई है। इससे फोन में लंबी दूरी के फोटोज लेना आसान होगा।
सितंबर में हो सकता है लॉन्च
Huawei Mate 90 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर रिपोर्ट्स में सितंबर का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है। यदि आप चीन में हैं और इस लाइनअप को लेना चाहते हैं तो जल्द ब्रांड ऐलान कर सकता है। आगे के अपडेट पाने के लिए 91मोबाइल्स साथ जुड़े रहें।













